कोटद्वार: दुकान नाम विवाद के दौरान खुद को मोहम्मद दीपक बताने वाले शख्स कौन? अब नए वीडियो ने मचाई हलचल
Kotdwar Bajrang Dal Controversy Viral Video: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे दीपक कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने घटनाक्रम की वायरल वीडियो में मोहम्मद दीपक नाम को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए हंगामे में बीच बचाव करने वाले दीपक कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है. ये वीडियो खुद दीपक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. 1 मिनट 5 सेकेंड के इस वीडियो में दीपक ने अपने मोहम्मद दीपक नाम वाले वायरल वीडियो को लेकर बात रखी है. दरअसल 26 जनवरी के दिन बजरंग दल कार्यकर्ता कोटद्वार के पटेल मार्ग के पास एक दुकान में घुस गए थे. उन्होंने दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी. इसके बाद मौके पर पहुंचे दीपक ने मामला शांत कराने की कोशिश की थी लेकिन इसके बाद हंगामा और बढ़ गया था. अब इसी पूरे घटनाक्रम को लेकर दीपक का नया वीडियो सामने आया है.