कोटद्वार बाबा दुकान विवाद: दीपक के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बताया बब्बर शेर, जानिए क्या है पूरा विवाद
Kotdwar Baba School Dress controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम से शुरू हुआ मामूली विवाद अब देश की राजनीति के केंद्र में आ गया है. यहां बुजुर्ग दुकानदार के समर्थन में खड़े हुए दीपक को लेकर राहुल गांधी ने एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने दीपक को भारत का हीरो बताते हुए BJP, RSS और उत्तराखंड सरकार पर हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Shop Name Dispute
Kotdwar Shop Name Dispute: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गया है. अब इस मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दुकानदार के पक्ष में खड़े हुए दीपक को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दीपक को भारत का हीरो और बब्बर शेर कहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर बीजेपी और आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दीपक उस संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं, जिसे कुचलने की साजिश रची जा रही है. राहुल ने उत्तराखंड सरकार पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दीपक से कहा कि पूरा देश उनके साथ है और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है.