'मेरा नाम मोहम्मद दीपक है'...कहकर बुजुर्ग दुकानदार के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से क्यों भीड़ गया शख्स, खुद बताई पूरी कहानी

Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कपड़ों की एक दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दुकानदार के बीच विवाद हो गया. इस बीच बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताने के बाद मामला और गर्मा गया.

ADVERTISEMENT

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy
google news

Kotdwar Bajrang Dal Controversy Viral Video: उत्तराखंड के कोटद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ता एक कपड़ों की दुकान हंगाम करते हुए दिख रहे हैं. ये लोग यहां एक विशेष समुदाय के दुकानदार की शॉप का नाम बदलवाने के लिए पहुंचे थे। इस काफी देर तक दुकानदार और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच दुकान के नाम बदले को लेकर विवाद चलाता रहा. वे बुजुर्ग दुकानदार पर नाम बदलने का दबाव बनाते रहे. लेकिन इस बीच मामले में बीच बचाव करने एक शख्स आ गया. उसने जैसे ही अपना मोहम्मद दीपक बताया तो इसके बाद विवाद और गहरा गया. अब इस विवाद काे वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है उनका कहना है कि जो भी सामाजिक माहौल खराब करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.