सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने BJP से दिया इस्तीफा? जानें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने क्या बताया
Jubin Nautiyal father news: देहरादून से आ रही बड़ी खबर ने सूबे की सियासत में हलचल तेज कर दी है. एक चर्चित चेहरे के अचानक पाला बदलने की चर्चाओं से भाजपा खेमे में खलबली मच गई है, जबकि दूसरी ओर एक खास सीट से उनके नए राजनीतिक सफर की अटकलें शुरू हो चुकी हैं.
ADVERTISEMENT

मशहूर गायक के पिता का बीजेपी का साथ छोड़ने की चर्चा
Ramsharan Nautiyal News: चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी माहौल को गरमा गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, अभी तक बीजेपी की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
