उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास कौन हैं?... राजाजी टाइगर रिजर्व में जिनके बेटे की शादी पर मचा बवाल है, जानें पूरा मामला

Khajan Das Rajaji Tiger Reserve controversy: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी विवादों में घिर गई है. हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन में शादी की तैयारियों को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है और मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है.

ADVERTISEMENT

बेटे की शादी को लेकर विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री खजान दास
बेटे की शादी को लेकर विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री खजान दास
Google CTA

Haridwar Tiger Reserve Wedding Controversy: उत्तराखंड की राजनीति में राज्य के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, कैबिनेट मंत्री की शादी हरिद्वार जिले के राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित की जा रही थी. ऐसे में ये इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. नियमों के मुताबिक इस यहां किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधी या शोर-शराबा करने पर पाबंदी है. लेकिन आरोप है कि इस VIP शादी के लिए भारी-भरकम जेनरेटर, बड़े कूलर, टेंट और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए कई टन सामान जंगल के अंदर ले जाया गया. मामला सामने आया तो वन्यजीव प्रेमियों और प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने संवेदनशील इलाके में इस आयोजन की अनुमति किसने दी.