Uttrakhand: RTI एक्टिविस्ट को नग्न कर यातना देने के मामले में IPS लोकेश्वर सिंह दोषी, क्या है पूरा मामला? जानें
Uttarakhand IPS controversy: उत्तराखंड के पूर्व IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह पर RTI एक्टिविस्ट लक्ष्मी दत्त जोशी से मारपीट, धमकाने और देर रात तक रोककर रखने के आरोपों की जांच पूरी हो गई है. इस मामले में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण ने उन्हें पद के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन का दोषी माना है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है.
ADVERTISEMENT

IPS Lokeshwar Singh case: उत्तराखंड के एक पूर्व IPS लोकेश्वर सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दरअसल, राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण उनपर एक RTI एक्टिविस्ट लक्ष्मी दत्त जोशी से मारपीट के मामले में उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है. लक्ष्मी दत्त जोशी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन SSP लोकेश्वर सिंह और छह अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उन्हें नग्न किया, धमकाया और देर रात तक कार्यालय में बैठाए रखा. हालांकि, पुलिस का कहना था कि जोशी को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उनसे किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई. इस मामले की शिकायत लक्ष्मी दत्त जोशी ने 8 फरवरी 2023 को जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण नैनीताल में दर्ज करवाई थी. प्राधिकरण ने जांच में शिकायत को सही पाया और राज्य सरकार को IPS के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.