15 मार्च से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-शनि-शुक्र की युति से बनेगा 'त्रिग्रही योग'
न्यूज तक डेस्क
• 03:05 PM • 05 Mar 2026
15 मार्च से सूर्य, शनि और शुक्र की युति से 'त्रिग्रही योग' बनने जा रहा है. यह ज्योतिषीय घटना वृष, कुंभ और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगी. इन राशि के लोगों को करियर में तरक्की, अचानक धन लाभ और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

1/5
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव डालता है. 15 मार्च 2026 को एक ऐसी ही बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसे 'त्रिग्रही योग' कहा जाता है. इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ पहले से ही शनि और शुक्र विराजमान हैं. इन तीन ग्रहों का एक साथ आना कुछ राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाला है.

2/5
|
क्या होता है त्रिग्रही योग?
जब किसी एक ही राशि में तीन ग्रह एक साथ बैठते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहते हैं. इस बार सूर्य (आत्मविश्वास), शनि (कर्म) और शुक्र (सुख-संपत्ति) की ऊर्जा एक साथ मिल रही है. यह योग विशेष रूप से करियर में ग्रोथ, पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती देने वाला माना जाता है.
ADVERTISEMENT

3/5
|
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए यह योग लाभ स्थान में बन रहा है. ऐसे में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. व्यापारियों को नई डील या साझेदारी का अवसर मिल सकता है. निवेश से लाभ संभव है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.

4/5
|
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह योग धन भाव में प्रभाव डालेगा. नेटवर्किंग और नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है. सरकारी या कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है. पार्टनरशिप में लाभ के योग हैं. शनि की स्थिति मेहनत का पूरा फल दिला सकती है. इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे काम में सफलता मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

5/5
|
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग कर्म भाव में बन रहा है. करियर में नई शुरुआत या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. खासकर मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. शुक्र की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. हालांकि सफलता के लिए मेहनत जरूरी होगी. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT










