16 मार्च से शुरू होगा 'कलात्मक राजयोग', इन 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा जबरदस्त उछाल
न्यूज तक डेस्क
• 08:30 AM • 07 Mar 2026
16 मार्च 2026 को मीन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति से 'कलात्मक राजयोग' बनने जा रहा है. इसका सकारात्मक प्रभाव मीन, मिथुन, वृष और धनु राशि वालों पर पड़ेगा. इन राशियों के जातकों को करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ और रचनात्मक कार्यों में विशेष सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.
ADVERTISEMENT

1/6
|
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. इस साल 16 मार्च से ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जो चार विशेष राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. 'फ्यूचर पंचांग' के मुताबिक, 16 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां धन और वैभव के देवता शुक्र पहले से ही मौजूद हैं. शुक्र और चंद्रमा की इस युति से 'कलात्मक राजयोग' का निर्माण हो रहा है.

2/6
|
क्या है कलात्मक राजयोग?
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, जब सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र और मन के कारक चंद्रमा एक साथ शुभ स्थिति में होते हैं, तो इसे 'कलात्मक राजयोग' कहा जाता है. यह योग विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होता है जो मीडिया, कला, फैशन, डिजाइनिंग, संगीत या लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं. यह राजयोग व्यक्ति की क्रिएटिविटी बढ़ाता है और उसे समाज में मान-सम्मान दिलाता है.
ADVERTISEMENT

3/6
|
मीन राशि: यह राजयोग आपकी ही राशि के लग्न भाव में बन रहा है. इसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व और करियर पर पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं. लेखकों और कलाकारों को बड़ी पहचान मिल सकती है.

4/6
|
मिथुन राशि: आपकी राशि के कर्म भाव में यह योग बनने जा रहा है. इसका मतलब है कि कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. जो प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे होंगे. मार्केटिंग और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है.
ADVERTISEMENT

5/6
|
वृष राशि: यह राजयोग आपके आय (इनकम) भाव में बन रहा है. आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद लाभकारी है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप से मोटा मुनाफा हो सकता है. लग्जरी और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की कमाई में बढ़ोत्तरी होगी.

6/6
|
धनु राशि: आपकी राशि के चौथे भाव में राजयोग बनने से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अगर आप विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो वहां से अच्छी खबर मिल सकती है. इस राजयोग के प्रभाव से न केवल धन का आगमन होगा, बल्कि मानसिक शांति और करियर में स्थिरता भी आएगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










