करियर, पैसा और रिश्ते... केतु का मघा नक्षत्र में गोचर, इन 5 राशियों को मिलेंगे फायदे
न्यूज तक डेस्क
• 01:14 PM • 04 Oct 2026
केतु अभी सिंह राशि के मघा नक्षत्र में स्थित हैं और 5 दिसंबर तक यहां रहने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार अगले 67 दिन मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए खास रह सकते हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह माना जाता है. इसे रहस्य, आध्यात्मिकता, वैराग्य और अलगाव से जोड़कर देखा जाता है. ग्रह की स्थिति और नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग माना जाता है. अभी केतु सिंह राशि में अपने ही मघा नक्षत्र में स्थित हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह स्थिति 5 दिसंबर तक बनी रहेगी. यानी करीब 67 दिनों की यह अवधि 5 राशियों के लिए खास मानी जा रही है.


2/7
|
केतु के मघा नक्षत्र में रहने का असर: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में रहता है तो उसका प्रभाव अधिक मजबूत माना जाता है. केतु के मघा नक्षत्र में रहने के दौरान कुछ राशियों के करियर से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. पुराने विवादों से राहत मिलने और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग भी बताए जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों के अटके काम पूरे होने और प्रमोशन के योग बन सकते हैं. कारोबार में नई और लाभदायक डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. लंबे समय से जिस लक्ष्य को पाने की कोशिश थी, उसमें भी सफलता मिल सकती है.


4/7
|
सिंह राशि: केतु सिंह राशि में ही स्थित हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. करियर और कारोबार में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं. मानसिक तनाव और असमंजस से राहत मिल सकती है. इस दौरान आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
ADVERTISEMENT


5/7
|
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए अगले 67 दिन निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं. किसी पुराने तनाव या उलझन के कारण मानसिक परेशानी थी तो परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो सकती हैं. इससे मानसिक सुकून मिलने की उम्मीद है.


6/7
|
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है. कोर्ट-कचहरी या पुराने कानूनी मामलों में चल रही भागदौड़ कम हो सकती है. परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. नौकरी में नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इससे नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और कन्फ्यूजन कम हो सकता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी अगले 67 दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं. नौकरी और कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है. कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी या मनमुटाव बातचीत से दूर होने की संभावना है. इससे रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं.









