सोना-चांदी फिर धड़ाम! अमेरिकी बाजार से आई खबर ने बदला माहौल, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट्स
न्यूज तक डेस्क
• 12:42 PM • 22 Sep 2026
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर में मजबूती के कारण MCX और सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.इस गिरावट के बाद घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर ₹1.53 लाख पर और चांदी टूटकर ₹2,39,399 प्रति किलो पर आ गई है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है . हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सर्राफा बाजार से लेकर कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) तक कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ती दिखाई दी. अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है .


2/8
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला . सोने की कीमतों में करीब 1,300 रुपये की बड़ी सेंध लगी, जिसके बाद यह 1,53,050 रुपये के स्तर पर आ गया. वहीं चांदी भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही और इसमें 2,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक की नरमी देखी गई, जिससे इसका भाव घटकर 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया .
ADVERTISEMENT


3/8
|
भारतीय बाजारों में आई इस सुस्ती का सीधा कनेक्शन विदेशी बाजारों से जुड़ा हुआ है . अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में कारोबार करते दिखे . विदेशी बाजार में सोना टूटकर $4,416 प्रति औंस के आसपास आ गया, जबकि चांदी की दरें $66.550 से $67.555 प्रति औंस के दायरे में झूलती नजर आईं .


4/8
|
आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोने-चांदी के दाम नीचे गिरने लगे? इस तेज गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका में सरकारी बॉन्ड (ट्रेजरी यील्ड) के रिटर्न में आया जोरदार उछाल है . दरअसल, जब अमेरिकी यील्ड बढ़ती है, तो निवेशक सोने जैसे गैर-ब्याज वाले सुरक्षित एसेट से पैसा निकालकर बॉन्ड मार्केट में लगाने लगते हैं, जिससे बुलियन मार्केट पर सीधा दबाव बनता है .
ADVERTISEMENT


5/8
|
गिरावट का दूसरा बड़ा कारण दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है . जब डॉलर इंडेक्स में मजबूती आती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में ट्रेड होने वाला सोना अन्य देशों के खरीदारों के लिए महंगा हो जाता है . इस वजह से इसकी मांग में कमी आती है और कीमतें नीचे की ओर फिसलने लगती हैं .


6/8
|
दिलचस्प बात यह है कि वेस्ट एशिया (पश्चिम एशिया) में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण सोने को सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) के तौर पर समर्थन तो मिल रहा था, लेकिन डॉलर की मजबूती और ऊंची यील्ड का असर इतना जोरदार रहा कि उसने भू-राजनीतिक तनाव से मिलने वाली तेजी को पूरी तरह दबा दिया . इसी वजह से कीमतों में उछाल की जगह गिरावट हावी हो गई .
ADVERTISEMENT


7/8
|
इसका सीधा असर आपके शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है . इंडियन बुलियन मार्केट में 24 कैरेट शुद्ध सोना करीब 700 रुपये सस्ता होकर 1.53 लाख रुपये के स्तर पर आ चुका है . वहीं आम गहनों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,52,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,752 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है .


8/8
|
बाजार में चल रही इस उठक-पटक के बीच आम खरीदारों और निवेशकों के लिए यह सही मौका हो सकता है . हालांकि, कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव लगातार बने रहते हैं, इसलिए अगर आप सोने या चांदी में किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें .
ADVERTISEMENT










