Ketu Transit 2026: 29 मार्च से केतु का अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश, इन 3 राशियों का शुरू हो जाएगी गोल्डन टाइम

न्यूज तक डेस्क

• 01:47 PM • 10 Mar 2026

ज्योतिष शास्त्र में मायावी ग्रह माने जाने वाले केतु 29 मार्च 2026 को अपने स्वयं के नक्षत्र मघा में गोचर करने जा रहे हैं. केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए राजयोग जैसा फल लेकर आ सकता है. करियर, व्यापार और अचानक धन लाभ के दृष्टिकोण से यह समय बेहद क्रांतिकारी साबित होने वाला है.

follow google news
1

1/8

|

Ketu Transit Magha Nakshatra 2026: फ्यूचर पंचांग के अनुसार 29 मार्च 2026 को केतु ग्रह अपने ही मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में केतु को आध्यात्म और अचानक बदलाव का कारक माना जाता है. इस दौरान जब केतु अपने ही नक्षत्र में होते हैं तो उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में यह गोचर सत्ता, पद और प्रतिष्ठा में बड़े उलटफेर कर सकता है. इसका असर कई राशियों पर भी पड़ता है. ऐसे में खबर में जानते हैं कि कौन सी है वो लकी राशियां जिसको होने वाला है इसका लाभ...

2

2/8

|

जानें मघा नक्षत्र का ज्योतिष में महत्व

मघा नक्षत्र 27 नक्षत्रों की श्रृंखला में अत्यंत प्रभावशाली है, जिसके स्वामी स्वयं केतु हैं. इसका संबंध सीधे पितरों, राजकीय वैभव और मान-सम्मान से होता है. सिंह राशि में स्थित इस नक्षत्र का प्रतीक सिंहासन है. जब केतु यहां सक्रिय होते हैं तो व्यक्ति को उसकी मेहनत और पूर्व कर्मों के अनुसार समाज में उच्च पद और नेतृत्व करने की अद्भुत शक्ति प्राप्त होती है.

3

3/8

|

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर पंचम भाव के प्रभाव के कारण बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं. यदि आप लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, तो अब उसका लाभ मिलने का समय आ गया है. संतान पक्ष से शुभ समाचार और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग हैं.

4

4/8

|

बिजने इंडस्डी से जुड़े मेष राशि के जातकों के लिए ये समय नए सौदे और कनेक्शन बनाने वाला होगा. निवेश के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. केतु की कृपा से आपके रुके हुए धन की वापसी हो सकती है और बिजनेस का विस्तार होने की प्रबल संभावना है.

5

5/8

|

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये परिवर्तन विशेष है क्योंकि मघा नक्षत्र इसी राशि के अंतर्गत आता है. इस दौरान आपकी सामाजिक साख बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों को काफी महत्व दिया जाएगा. वही जो लोग राजनीति या प्रबंधन के क्षेत्र में हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी.

6

6/8

|

सिंह राशि वालों को इस समय अपनी मेहनत दोगुनी कर देनी चाहिए क्योंकि केतु आपको आपके प्रयासों का शत-प्रतिशत फल देने के मूड में हैं. करियर में अचानक कोई ऐसा बदलाव आ सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी. हालांकि, अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी है. धैर्य और अनुशासन के साथ किए गए कार्य आपको इस गोचर के दौरान बड़ी सफलता दिला सकते हैं.
 

7

7/8

|

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए केतु का भाग्य स्थान पर किसी वरदान से कम नहीं है. इनके लंबे समय से अटके हुए सरकारी या निजी कार्य अब तेजी से पूरे होंगे. किस्मत का भरपूर साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए ये समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा.

8

8/8

|

इस गोचर के दौरान धनु राशि के लोगों को करियर में एक नई दिशा मिल सकती है. नौकरी या व्यापार में उन्नति के नए दरवाजे खुलेंगे. ज्योतिष के अनुसार, यदि आप लगातार प्रयास करते रहेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी. केतु का ये प्रभाव आपको आध्यात्मिक रूप से भी मजबूत बनाएगा जिससे आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे और लाभ कमाएंगे.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp