धनवान बनाएंगे बुध और शुक्र! मई अंत से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

न्यूज तक डेस्क

• 10:51 AM • 24 Apr 2026

मई 2026 में मिथुन राशि में बुध और शुक्र के मिलने से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बन रहा है. इसका सबसे बड़ा लाभ मिथुन, तुला और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा. इन लोगों को करियर में प्रमोशन, व्यापार में मुनाफा और अचानक धन लाभ होने के मजबूत संकेत हैं.

follow google news
1

1/5

|

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालता है. मई 2026 में ग्रहों की दुनिया में एक बहुत बड़ी हलचल होने जा रही है. धन और वैभव के देवता शुक्र और बुद्धि के दाता बुध एक साथ मिथुन राशि में आने वाले हैं. इन दोनों ग्रहों के मिलन से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण होगा.

2

2/5

|

पंचांग के मुताबिक, शुक्र देव 14 मई को मिथुन राशि में कदम रखेंगे, वहीं 29 मई को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जब ये दोनों शुभ ग्रह एक ही घर में बैठते हैं, तो उसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है. ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध व्यापार और तार्किक क्षमता के कारक हैं. इस अद्भुत संयोग का असर वैसे तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है.
 

3

3/5

|

इन 3 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा
1. मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
यह राजयोग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा आपको ही मिलेगा. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिलेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. बस ध्यान रहे कि अति-उत्साह में आकर कोई गलत फैसला न लें.
 

4

4/5

|

2. तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग भाग्य के घर में बन रहा है. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. निवेश (Investment) से लाभ होगा और जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि, सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.
 

5

5/5

|

3. कन्या राशि (Kanya Zodiac)
करियर और कारोबार के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है. व्यापारियों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है. सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, विशेषकर त्वचा (Skin) से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

नोट: ये जानकारी ज्योतिष पर आधारित है. न्यूज तक ऐसे दावों का समर्थन नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp