21 अप्रैल से बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
न्यूज तक डेस्क
• 10:07 AM • 20 Apr 2026
21 अप्रैल 2026 को चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा. यह योग तरक्की, धन और सम्मान देने वाला माना जाता है. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोगों को करियर, आय और भाग्य में खास फायदा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल 2026 में एक महत्वपूर्ण शुभ योग बनने जा रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है. यह योग 21 अप्रैल को बनेगा, जब चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पहले से मौजूद गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे. इस खास ग्रह संयोग को जीवन में सफलता, धन और सम्मान देने वाला माना जाता है.


2/6
|
ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य और धन से जुड़ा होता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT


3/6
|
कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में हों या एक-दूसरे से केंद्र स्थान (1, 4, 7, 10 भाव) में स्थित हों, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. यह योग कुंडली में बेहद शुभ माना जाता है और व्यक्ति को तरक्की दिलाने में मदद करता है.


4/6
|
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का मौका लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में नए अवसर बनेंगे और साझेदारी लाभ दे सकती है. हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन जरूरी है.
ADVERTISEMENT


5/6
|
सिंह राशि पर असर
सिंह राशि वालों के लिए यह योग आय और लाभ बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. ऑफिस में सम्मान मिलेगा और काम की सराहना होगी. व्यापार में निवेश से फायदा मिल सकता है. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है.


6/6
|
कन्या राशि के लिए शुभ समय
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में स्थिरता आएगी. यात्रा और धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT








