मंगल का नक्षत्र गोचर: इन 4 राशियों की किस्मत में उछाल, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ लाभ
न्यूज तक डेस्क
24 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 24 2026 11:13 AM)
24 जुलाई 2026 को मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन राशि वालों के लिए स्वर्णिम काल शुरू हो गया है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा के स्रोत माने जाने वाले मंगल देव ने अपनी चाल बदल ली है. 24 जुलाई 2026 को तड़के 03:29 बजे मंगल ग्रह अपने ही स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है तो उसकी ताकत और शुभ फल देने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है. मंगल 12 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने तय हैं.


2/6
|
मेष राशि: मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे शानदार असर मेष जातकों पर देखने को मिलेगा. इस दौरान आपकी लीडरशिप क्वालिटी की हर जगह तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा. पदोन्नति (प्रमोशन) के साथ-साथ मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर के भी मजबूत योग बन रहे हैं. जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें कोई बड़ी और फायदेमंद डील हासिल हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे समय से काम में आ रही रुकावटें अब दूर होने लगेंगी. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं या जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो यह गोचर आपके लिए बेहतरीन रास्ते खोलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं. इसके अलावा, पैतृक संपत्ति या पुराने फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट्स से भारी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.


4/6
|
वृश्चिक राशि: वृश्चिक भी मंगल के स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए यह बदलाव आपके जीवन में तरक्की की नई रोशनी लेकर आया है. समाज और वर्कप्लेस पर आपकी साख बढ़ेगी. सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. जो काम पिछले काफी समय से लटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होंगे. अगर कोई कानूनी या कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो उसमें भी आपको बड़ी राहत मिल सकती है. परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा.
ADVERTISEMENT


5/6
|
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर करियर में एक बड़ा उछाल लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पद में बढ़ोतरी के साथ-साथ बढ़िया सैलरी इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है. कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. जो लोग बिज़नेस में हैं, उन्हें अपने काम का विस्तार करने के नए मौके मिलेंगे. खासतौर पर विदेशों से जुड़े या दूर-दराज के व्यापार में लगे लोगों को इस दौरान मोटा मुनाफा हाथ लग सकता है.


6/6
|
ज्योतिषियों के मुताबिक, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए किसी न किसी रूप में असरदार रहेगा. हालांकि, मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए 12 अगस्त तक का समय गोल्डन पीरियड की तरह साबित हो सकता है. ऐसे में इन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साहस और सकारात्मक ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें और मिले हुए अवसरों को भुनाने से बिल्कुल न चूकें.
ADVERTISEMENT











