8th Pay Commission: 2.0 फिटमेंट फैक्टर से क्या सच में दोगुनी हो जाएगी सैलरी? समझें बेसिक और अलाउंस का गणित
न्यूज तक डेस्क
• 09:20 AM • 23 Aug 2026
8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर से बेसिक सैलरी तो दोगुनी हो सकती है, लेकिन कुल सैलरी डबल नहीं होगी. महंगाई भत्ता (DA) और अन्य अलाउंस जुड़ने के बाद कुल टेक-होम सैलरी में लगभग 31% की बढ़ोतरी का अनुमान है. फिलहाल आयोग कर्मचारियों से सुझाव ले रहा है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इस समय 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद उनकी मासिक आय में कितना सुधार होगा. चर्चा यह भी है कि 7वें वेतन आयोग की तरह इस बार भी सैलरी और पेंशन दोगुनी या तीन गुनी हो सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक सैलरी और पेंशन के नए आंकड़ों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.


2/6
|
कर्मचारियों और पेंशनर्स से सुझाव ले रहा है आयोग
वर्तमान में 8वां वेतन आयोग विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स संगठनों से मुलाकात कर रहा है. इन बैठकों के दौरान आयोग कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को दर्ज कर रहा है. सभी पक्षों से चर्चा पूरी होने के बाद आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगा. यह रिपोर्ट समीक्षा के लिए केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी. केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही नई सिफारिशों को देशभर में लागू किया जाएगा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
फिटमेंट फैक्टर का रोल क्यों है सबसे अहम?
सरकारी कर्मचारियों की नई सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसी आंकड़े के आधार पर पुरानी बेसिक सैलरी को नए स्ट्रक्चर में बदला जाता है. विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.0 से लेकर 3.0 के बीच रखा जा सकता है. यही वजह है कि 2.0 फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारियों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है.


4/6
|
क्या 2.0 फिटमेंट फैक्टर से कुल सैलरी दोगुनी होगी?
अगर आपको लगता है कि 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होने से आपकी पूरी इन-हैंड सैलरी दोगुनी हो जाएगी, तो ऐसा नहीं है. इतिहास देखें तो छठे वेतन आयोग में 1.86 फिटमेंट फैक्टर के बावजूद औसत ग्रॉस सैलरी 54% बढ़ी थी. वहीं सातवें वेतन आयोग में 2.57 का उच्च फिटमेंट फैक्टर अपनाने के बाद भी कुल सैलरी में केवल 14.29% की ही बढ़ोतरी हुई थी.
ADVERTISEMENT


5/6
|
दरअसल, जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तो पुराना महंगाई भत्ता (DA) जीरो हो जाता है या मूल वेतन में मर्ज हो जाता है. अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, यदि 8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर तय किया जाता है, तो बेसिक पे जरूर डबल हो जाएगी, लेकिन सभी भत्ते मिलाकर कुल सैलरी में लगभग 31% तक का ही इजाफा देखने को मिलेगा.


6/6
|
उदाहरण से समझें अपनी नई सैलरी का हिसाब
मान लीजिए कि वर्तमान में आपकी बेसिक सैलरी ₹ 25,500 है. 60 फीसदी महंगाई भत्ता और 24 फीसदी एचआरए जैसे अन्य अलाउंस मिलाकर आपकी कुल ग्रॉस सैलरी ₹ 48,450 बनती है. अब यदि 2.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो आपकी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹ 51,000 हो जाएगी. लेकिन नए बेसिक पे पर डीए और अन्य अलाउंस का री-कैलकुलेशन होने के बाद आपकी कुल रिवाइज्ड सैलरी लगभग ₹ 63,240 होगी. यानी आपकी बेसिक पे तो दोगुनी होगी, लेकिन कुल इन-हैंड पे में 31 फीसदी के आसपास की शुद्ध बढ़ोतरी होगी.
ADVERTISEMENT










