हिमांशी खुराना ने अपने Ex पर इस्लाम अपनाने को मजबूर करने का लगाया था आरोप, अब आ गया आसिम का जवाब, किए कई बड़े खुलासे
न्यूज तक डेस्क
• 12:34 PM • 24 Aug 2026
हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन और टॉक्सिक रिश्ते के दावों पर आसिम रियाज ने करारा पलटवार करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने हिमांशी पर पब्लिसिटी पाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया.
ADVERTISEMENT


1/14
|
पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और मॉडल-रैपर आसिम रियाज के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. टीवी शो 'बिग बॉस 13' से शुरू हुई इन दोनों की लव स्टोरी का अंत काफी कड़वाहट के साथ हुआ था, लेकिन हाल ही में हिमांशी के एक बयान ने इस पुरानी आग में फिर से घी डाल दिया है.


2/14
|
हाल ही में टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना मेहमान बनकर पहुंची थीं. वहां उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. हिमांशी ने सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर आसिम रियाज की तरफ ही था.
ADVERTISEMENT


3/14
|
पॉडकास्ट में हिमांशी ने दावा किया कि उस रिश्ते में उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया था. उन्होंने यहां तक कहा कि वह एक वक्त पर इस्लाम अपनाने के बारे में सोचने भी लगी थीं. अलग-अलग धर्म से होने की वजह से उनका रिश्ता मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था.


4/14
|
हिमांशी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आगे कहा कि उस टॉक्सिक रिलेशनशिप में उन्होंने खुद को पूरी तरह खो दिया था. तनाव की वजह से उनका वजन बढ़ गया था, वे डिप्रेशन और एंग्जाइटी का शिकार हो गई थीं. उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उनके बालों से बदबू आने लगी थी और चेहरा उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगा था.
ADVERTISEMENT


5/14
|
हिमांशी के इन गंभीर आरोपों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. लंबे समय तक चुप रहने के बाद आखिरकार आसिम रियाज का सब्र टूट गया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तीखा पोस्ट शेयर करके अपनी पूर्व प्रेमिका के सभी दावों को बेबुनियाद करार दिया.


6/14
|
आसिम ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी किसी को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया. उन्होंने हिमांशी पर पलटवार करते हुए कहा कि धर्म एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसे अपने फायदे के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
ADVERTISEMENT


7/14
|
हिमांशी के लुक्स और फिटनेस वाले बयान का जवाब देते हुए आसिम ने लिखा कि सच तो यह है कि उन्होंने ही हिमांशी को फिटनेस की तरफ प्रेरित किया था. आसिम के मुताबिक, उनसे मिलने के बाद ही हिमांशी बेहतर शेप में आई थीं, जबकि उससे पहले की स्थिति सब जानते हैं.


8/14
|
आसिम ने हिमांशी पर अटेंशन पाने का आरोप लगाते हुए लिखा कि पुरानी और बेहद पर्सनल बातों को नफरत फैलाने का जरिया बनाना बचकानी हरकत है. इससे साफ पता चलता है कि कुछ लोग थोड़ी सी पब्लिसिटी और व्यूज के लिए किस हद तक गिर सकते हैं.


9/14
|
अपने करियर के मुद्दे पर बात करते हुए आसिम ने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें अपना करियर बनाने के लिए कभी किसी तीसरे इंसान की जरूरत नहीं पड़ी. इसलिए कोई भी उनकी कामयाबी या संघर्ष का क्रेडिट लेने की कोशिश न करे.


10/14
|
हिमांशी ने पॉडकास्ट में यह भी इशारा किया था कि उन्होंने अपने से कम पैसे वाले इंसान को डेट किया था. इस पर आसिम ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर पैसों की तुलना करनी ही है तो बैंक स्टेटमेंट से सब साफ हो जाएगा, लेकिन पैसा किसी के चरित्र का पैमाना नहीं होता.


11/14
|
आसिम ने आगे कहा कि किसी इंसान का असली चरित्र इस बात से पता चलता है कि वह रीच और अटेंशन के लिए क्या-क्या हथकंडे अपनाता है. सालों पुराने रिश्ते की गॉसिप करना उस इंसान की मानसिकता को दर्शाता है.


12/14
|
आसिम रियाज का गुस्सा सिर्फ हिमांशी पर ही नहीं फूटा, बल्कि उन्होंने पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया. नाम लिए बिना आसिम ने पारस पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दे डाली.


13/14
|
आसिम ने लिखा कि माइक के पीछे बैठकर दूसरों की पर्सनल लाइफ पर गॉसिप को अपना धंधा बनाने वाले इंसान को दूसरों की जिंदगी पर चर्चा कम करनी चाहिए. बेहतर होगा कि वह दूसरों के रिश्तों पर बोलने के बजाय थोड़ा वक्त जिम में बिताए.


14/14
|
हिमांशी के आरोपों और आसिम के इस तीखे जवाब ने एक बार फिर दोनों के फैंस को दो खेमों में बांट दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आसिम के इस पलटवार पर हिमांशी या पारस छाबड़ा की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है.
ADVERTISEMENT











