Gold-Silver Crash: सोने-चांदी के कीमतों में आई गिरावाट, जानें क्या है अभी का लेटेस्ट प्राइस!

न्यूज तक डेस्क

• 03:41 PM • 19 Aug 2026

Gold-Silver Price Today: बुधवार 19 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. IBJA के मुताबिक चांदी 5,772 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,27,392 रुपये पहुंच गई, जबकि 24 कैरेट सोना 1,196 रुपये गिरकर 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. जानें सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट, ऑल टाइम हाई से कितनी गिरावट और कीमतों में कमी की वजह.

Google CTA
1

1/5

|

सोने-चांदी ने निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंताएं बढ़ा रखी है. इन दोनों धातुओं के दाम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बुधवार, 19 अगस्त को सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट आई है. IBJA के मुताबिक, चांदी 5772 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई है. वहीं सोना भी 1196 रुपए सस्ता हो गया है.
 

2

2/5

|

बाजार खुलते ही चांदी हुई धड़ाम

 

IBJA के मुताबिक, बीते कल यानी 18 अगस्त को चांदी का भाव 2,33,164 रुपए प्रति किलो था. लेकिन 19 अगस्त को 5772 रुपए की गिरावट के साथ यह 2,27,392 प्रति किलो है. MCX पर भी चांदी के भाव में गिरावट आई है. 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 2841 रुपए गिरकर 2,29,578 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.
 

3

3/5

|

हाई से कितनी सस्ती हुई चांदी?

 

इस साल जनवरी में चांदी के वायदा कारोबार ने नया इतिहास रचा था. पहली बार इसका भाव 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार करते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था. अगर मौजूदा कीमतों से तुलना करें, तो 1 किलो चांदी का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,90,470 रुपये नीचे आ चुका है.
 

4

4/5

|

सोना भी फिसला

 

IBJA के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 18 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,080 रुपए प्रति 10 ग्राम था, वह आज 1196 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,884 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट का भाव 1,40,042 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का दाम 1,14,663 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

5

5/5

|

क्यों टूटे सोना-चांदी के दाम?

 

पिछले 10-15 दिनों में सोना-चांदी में आई अच्छी तेजी के बाद निवेशकों और ट्रेडर्स द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) से बाजार में बिकवाली बढ़ी है, जिससे कीमतों में गिरावट आना एक सामान्य प्रक्रिया है. वहीं दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड तेल के $91 के ऊपर पहुंचने से वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है, जिसके कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें ऊंची रखने या बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है, जो सोने के लिए नकारात्मक साबित होती है.
 

यह भी पढ़ें...