28 अगस्त को राखी पर चंद्र ग्रहण, 20 को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन

न्यूज तक डेस्क

07 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 7 2026 9:49 AM)

अगस्त 2026 में शनि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश और रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण से 5 राशियों का भाग्य चमकने वाला है. इन राशि के जातकों को धन लाभ, करियर में तरक्की और अटके कामों में सफलता मिलेगी.

Google CTA
1.

1/7

|

अगस्त 2026 का महीना ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से बेहद हलचल भरा और खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े ग्रहीय फेरबदल और खगोलीय घटनाएं एक साथ देखने को मिलेंगी. 28 अगस्त को जहां एक तरफ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा, वहीं इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा. इस बड़े संयोग से ठीक आठ दिन पहले, यानी 20 अगस्त को न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदलते हुए रेवती नक्षत्र के पहले चरण में कदम रखेंगे. बुध के स्वामित्व वाला रेवती नक्षत्र चक्र का अंतिम और 27वां नक्षत्र माना जाता है.

2.

2/7

|

शनि के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव यूं तो सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ेगा, लेकिन 5 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा. इन जातकों के सिर से सालों पुराना आर्थिक तनाव हटने वाला है और बंद पड़े तरक्की के रास्ते अचानक खुलने जा रहे हैं.

3.

3/7

|

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह बदलाव करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आ रहा है. अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या बिजनेस के विस्तार की सोच रहे थे, तो अब सही मौका हाथ आने वाला है. आपकी आमदनी में अचानक उछाल आ सकता है और अनचाहे खर्चों पर लगाम लगेगी. घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और सामाजिक तौर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
 

4.

4/7

|

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में इजाफे का संकेत दे रहा है. कमाई के नए जरिया बनने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. अगर आप खुद का मकान, जमीन या नई गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वह इस दौरान पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों ही वर्गों को अपनी-अपनी फील्ड में कई बड़े और फायदेमंद ऑफर मिल सकते हैं.

5.

5/7

|

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को किस्मत का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है. पिछले काफी समय से अटके हुए आपके जरूरी काम अब गति पकड़ेंगे और सफलतापूर्वक पूरे होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी, जिससे आप पुराने कर्जों से राहत पाने में सफल रहेंगे. इसके अलावा, घर में किसी मांगलिक या शुभ कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बन सकती है.

6.

6/7

|

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को अपनी पुरानी मेहनत का मीठा फल मिलने का समय आ गया है. इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही साहस और सकारात्मक आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आप जो भी नया काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता की संभावना बढ़ जाएगी. करियर के मोर्चे पर आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे, जो आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को काफी मजबूत कर देंगे.

7.

7/7

|

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के मन से हर तरह का डर गायब होगा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. आपकी रणनीतियां और कार्ययोजनाएं इस दौरान सटीक बैठने वाली हैं. अगर आपने अतीत में कहीं पैसा इन्वेस्ट किया था, तो उससे इस समय आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है. कुल मिलाकर यह अवधि आपके करियर और आर्थिक जीवन में बड़े पॉजिटिव बदलाव लेकर आने वाली है.

यह भी पढ़ें...