ग्रहों का महाबदल: 19 अगस्त को बदलेगी गुरु की चाल, जानें किन 4 राशियों की खुलने जा रही है किस्मत
न्यूज तक डेस्क
03 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 3 2026 9:09 AM)
19 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश गुरु-बुध का शुभ संयोग बना रहा है, जिससे इन राशि वालों के करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा. भगवान विष्णु की पूजा और सरल ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर इस बदलाव का पूरा लाभ उठाया जा सकता है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
अगस्त का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बेहद हलचल भरा और महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब, करियर और रिश्तों पर पड़ेगा. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 19 अगस्त को ज्ञान के कारक देवगुरु बृहस्पति 'अश्लेषा नक्षत्र' में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात यह है कि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं. ऐसे में गुरु का बुध के नक्षत्र में आना एक ऐसा दुर्लभ योग बना रहा है, जो कई लोगों के जीवन में तरक्की के नए दरवाजे खोलेगा.


2/8
|
ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, किस्मत और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, वहीं बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और सटीक फैसलों के कारक हैं. जब गुरु का प्रभाव बुध के नक्षत्र पर पड़ता है, तो दिमाग की बत्ती तुरंत जलती है और सोचने-समझने की क्षमता में गजब का निखार आता है. इस दौरान नए और रचनात्मक आइडियाज दिमाग में आते हैं, व्यापार में सही सौदे होते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमती है. इतना ही नहीं, यह शुभ योग पारिवारिक जीवन और रिश्तों में भी मिठास घोलने का काम करता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
इस बदलाव का सबसे बड़ा और सकारात्मक असर मिथुन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. 19 अगस्त के बाद से आपके वो तमाम काम बनने शुरू हो जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पद और प्रभाव दोनों बढ़ेगा. अगर आप बिजनेस करते हैं तो नई डील फाइनल होने के मजबूत आसार हैं. धन का आवक बढ़ने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा.


4/8
|
कन्या राशि के लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. बिजनेसमैन अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता तय मानी जा रही है. इसके अलावा, आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कुछ नए व फायदेमंद रिश्ते भी जुड़ सकते हैं.
ADVERTISEMENT


5/8
|
तुला राशि वालों के लिए यह समय पुरानी मानसिक तनातनी और आर्थिक तंगी से निजात दिलाने वाला साबित होगा. अगर आप लंबे समय से पैसों की किल्लत झेल रहे थे, तो धीरे-धीरे स्थितियां सुधरने लगेंगी. कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह एकदम सही वक्त है. इस दौरान अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और मानसिक शांति दोनों वापस लौटेंगे. कुल मिलाकर यह आपके जीवन में एक बेहतरीन नई शुरुआत का संकेत है.


6/8
|
मकर राशि के जातकों को भी इस गोचर का भरपूर लाभ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति (प्रमोशन) या मनचाहा इंक्रीमेंट मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. जो व्यापारी हैं, उन्हें कारोबार में बढ़िया मुनाफा देखने को मिलेगा और कहीं फंसा हुआ पुराना पैसा भी वापस लौट सकता है. आपकी सही समय पर सही फैसला लेने की काबिलियत इस दौरान आपको दूसरों से बहुत आगे रखेगी और आपके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी.
ADVERTISEMENT


7/8
|
अगर आप भी इस शुभ योग का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और गुरु ग्रह की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ बेहद आसान उपाय आजमा सकते हैं. नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें और गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें. इसके साथ ही पीली दाल, केले और हल्दी का दान करना शुभ रहेगा. गुरु मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. सबसे जरूरी बात, अपनी बातचीत में मिठास बनाए रखें और किसी का दिल दुखाने से बचें.


8/8
|
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. इसकी सत्यता या सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं.)
ADVERTISEMENT











