इंफ्लूएंसर अनुराग डोभाल को पत्नी ने दिया धोखा, यूट्यूबर ने लीक की प्राइवेट चैट-रोमांटिक फोटो, दिखाए कई सबूत
न्यूज तक डेस्क
27 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 27 2026 2:06 PM)
Youtuber Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका पर प्रेग्नेंसी के दौरान बेवफाई करने का संगीन आरोप लगाते हुए कई सबूत साझा किए हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
मशहूर यूट्यूबर और 'यूके07 राइडर' के नाम से पहचाने जाने वाले अनुराग डोभाल एक बार फिर मुश्किलों के घेरे में हैं. अपने परिवार से जारी अनबन और हालिया सड़क हादसे के दुःस्वप्न से अनुराग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि उनकी निजी जिंदगी में एक और नया बवंडर खड़ा हो गया है. इस बार विवाद की वजह उनका परिवार नहीं, बल्कि उनकी पत्नी रितिका हैं, जिन पर उन्होंने धोखेबाजी का बेहद गंभीर आरोप लगाया है.


2/7
|
अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए इस पूरे वाकये का पर्दाफाश किया है. उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ कुछ ऐसे सबूत और स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जो किसी के भी होश उड़ा दें. यूट्यूबर का दावा है कि जब रितिका गर्भवती थीं और उनके बच्चे को जन्म देने वाली थीं, ठीक उसी दौरान उन्होंने अनुराग के साथ बेवफाई की और उनका भरोसा तोड़ा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
अपने यूट्यूब वीडियो में अनुराग एक व्यक्ति से आमने-सामने बातचीत करते और सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं. अनुराग का कहना है कि यह शख्स रितिका का बेहद करीबी दोस्त है, जिसके साथ मिलकर रितिका ने उन्हें धोखा दिया. अपनी बात को सच साबित करने के लिए यूट्यूबर ने कुछ ऑडियो क्लिप्स, चैट के स्क्रीनशॉट्स और आपसी झगड़ों के सबूत भी जनता के सामने रख दिए हैं.


4/7
|
दिल पर पत्थर रखकर अनुराग ने इस रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की थी. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस पूरी सच्चाई का पता चला, तो वह अंदर से पूरी तरह टूट गए थे. हालांकि, अपने नवजात बेटे के उज्ज्वल भविष्य और उसकी खातिर उन्होंने अपनी पत्नी की इस बड़ी गलती को नजरअंदाज कर माफ करने का प्रयास भी किया, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ता चला गया.
ADVERTISEMENT


5/7
|
भावुक होकर अनुराग ने अपने मासूम बच्चे के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका दर्द साफ छलक रहा है. उन्होंने लिखा कि अपनों के साथ हुए विवादों के कारण उनका सब कुछ खत्म हो चुका है. जो कुछ भी उन्होंने खून-पसीने से कमाया था, वह सब बिक गया या छीन लिया गया. इस वक्त वह बेहद गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, लेकिन फिर भी अपने बच्चे की खातिर हार नहीं मानेंगे और मेहनत करते रहेंगे.


6/7
|
आर्थिक तंगी के साथ-साथ अनुराग ने रितिका और उनकी मां पर बेहद संगीन आरोप भी जड़े हैं. अनुराग का आरोप है कि रितिका का परिवार उन्हें उनके ही बच्चे से मिलने नहीं दे रहा है. बच्चे से दूरी बनाए रखने की आड़ में उनसे भारी-भरकम एलिमनी (भरण-पोषण की रकम) ऐंठने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह काफी परेशान हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
यूट्यूबर ने खुलासा किया कि उनसे अपने ही जिगर के टुकड़े से मिलने के एवज में 37 लाख रुपये की मोटी रकम मांगी जा रही है. रितिका के घरवाले साफ कह चुके हैं कि जब तक यह रकम नहीं चुकाई जाएगी, तब तक अनुराग अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाएंगे. इस पूरे खुलासे के बाद अनुराग डोभाल के फैंस काफी सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रति सहानुभूति जता रहे हैं.











