Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि बदल रहे हैं अपना नक्षत्र, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
न्यूज तक डेस्क
• 09:40 AM • 11 Feb 2026
17 मई 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे. इस गोचर से सिंह, धनु और मकर राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा. इन 5 महीनों में इन राशियों के रुके हुए काम पूरे होंगे, नई नौकरी मिलेगी और पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.
ADVERTISEMENT

1/6
|
न्याय के देवता शनि देव जल्द ही नक्षत्र बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति और खुशहाली पर पड़ेगा. 17 मई 2026 से शनि 'रेवती' नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे तीन खास राशियों- सिंह, धनु और मकर के लिए तरक्की और धन लाभ के बेहतरीन योग बन रहे हैं.

2/6
|
ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला देवता माना गया है. शनि की चाल में होने वाला छोटा सा बदलाव भी सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े उलटफेर लेकर आता है. साल 2026 में शनि देव एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT

3/6
|
17 मई से शुरू होगा शुभ समय ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव 17 मई को 'उत्तराभाद्रपद' नक्षत्र से निकलकर 'रेवती' नक्षत्र में गोचर करेंगे. वे इस नक्षत्र में 17 अक्टूबर तक रहेंगे. इन 5 महीनों के दौरान शनि देव कुछ खास राशियों पर विशेष मेहरबान रहने वाले हैं. आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है.

4/6
|
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे थे, तो अब वह खत्म होने वाली है. कारोबार में बड़ी डील या सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिलने की पूरी संभावना है. नई योजनाओं से सफलता के रास्ते खुलेंगे. आपकी वाणी और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे.
ADVERTISEMENT

5/6
|
धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए यह समय मानसिक शांति और करियर में ग्रोथ लेकर आएगा. जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनकी तलाश अब खत्म हो सकती है. पैसों के लेन-देन में आप पहले से ज्यादा समझदार बनेंगे, जिससे आपकी सेविंग्स बढ़ेगी. विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है.

6/6
|
मकर राशि (Capricorn) शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा. अगर किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी में विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. पुराने दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे. संतान या माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताएं अब दूर होंगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










