Surya Gochar May 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन करेगा बड़ा खेल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा पैसा और प्रमोशन

न्यूज तक डेस्क

• 09:30 AM • 06 May 2026

Surya Gochar May 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई 2026 को सुबह 06:22 बजे शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे. 22 जून तक रहने वाला यह गोचर करियर, धन और मान-सम्मान के लिहाज से बेहद प्रभावशाली है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय 'गोल्डन पीरियड' साबित होने वाला है और किसे मिलेगा भाग्य का साथ.

follow google news
1

1/8

|

Surya Gochar May 2026: फ्यूचर पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को सूर्य देव मेष राशि छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर सुबह 06:22 बजे होगा, जहाँ वे 22 जून तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष में सूर्य को सफलता और नेतृत्व का कारक माना जाता है, इसलिए यह बदलाव कुछ राशियों के जीवन की दिशा बदल सकता है. ऐसे चलिए जानते है कौन सी हैं वो लिकी राशियां...
 

2

2/8

|

सूर्य का गोचर शुक्र की राशि वृष में हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शुक्र के बीच सम संबंध होता है. वृष राशि स्थिरता और भौतिक सुख का प्रतीक है, इसलिए इस दौरान लोगों में अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीरता बढ़ेगी. यह समय व्यावहारिक फैसले लेने और भविष्य के लिए धन संचय करने हेतु श्रेष्ठ माना जा रहा है.

3

3/8

|

वृष राशि

सूर्य का गोचर इसी राशि में होने से जातकों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी और कार्यस्थल पर लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो 15 मई के बाद प्रयास तेज कर दें.सफलता जरूर मिलेगी.

4

4/8

|

वृष राशि के व्यापारियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. नए क्लाइंट्स जुड़ने से बिजनेस का विस्तार होगा और लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे. हालांकि, काम के बोझ के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, जिसका ध्यान रखें.
 

5

5/8

|

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और वे आपके कर्म भाव में गोचर करेंगे. यह स्थिति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद शुभ है. आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में लीडर बनकर उभरेंगे.

6

6/8

|

सिंह राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे. अगर आपने पहले कहीं निवेश किया है, तो इस अवधि में उससे तगड़ा रिटर्न मिलने की संभावना है. बस एक बात का खास ख्याल रखें कि अपने स्वभाव में अहंकार न आने दें, वरना सहकर्मियों या परिवार के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. विनम्र रहकर आप इस गोचर का पूरा लाभ उठा पाएंगे.

7

7/8

|

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आय भाव को सक्रिय करेगा. इसके प्रभाव से आपको कई स्रोतों से अचानक धन लाभ हो सकता है. पुराना फंसा हुआ पैसा या कमीशन का धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं. यदि आप नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह 15 मई से 22 जून के बीच का समय सबसे उत्तम है.

8

8/8

|

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान मित्रों और प्रभावशाली लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी जो भविष्य में आपके काम आएगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य आमतौर पर ठीक रहेगा, बस बाहर के खानपान से परहेज करें ताकि ऊर्जा का स्तर बना रहे.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp