मई के पहले दिन महंगाई बम... 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये, तो 5 किलो LPG 261 रुपये हुआ महंगा
न्यूज तक डेस्क
01 May 2026 (अपडेटेड: May 1 2026 9:09 AM)
मई की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 तक बढ़ने से व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है. जिससे बाहर खाना-पीना महंगा होने के आसार हैं. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने से आम आदमी को राहत मिली है और रसोई का बजट फिलहाल सुरक्षित है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
मई महीने की शुरुआत के साथ ही आज भारतीय बाजारों में महंगाई का एक बड़ा बम फूटा है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ऐसी बढ़ोतरी की है जिसने व्यापारियों और होटल संचालकों के होश उड़ा दिए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 1000 रुपये का उछाल आया है जिसे हाल के समय की सबसे बड़ी वृद्धियों में से एक माना जा रहा है.


2/7
|
वहीं 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत भी 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बताया कि 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
दिल्ली के बाजार में आज से कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है. कल तक यही सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिल रहा था. एक ही रात में इसमें 993 रुपये का भारी इजाफा कर दिया गया है. इस फैसले ने छोटे ढाबा मालिकों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट चलाने वालों तक की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि अब उनके लिए अपनी लागत को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल होने वाला है.


4/7
|
राजधानी के अलावा देश के अन्य महानगरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. कोलकाता में तो यह बढ़ोतरी 994 तक पहुंच गई है जिसके बाद वहां सिलेंडर की कीमत 3,202 हो गई है. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में अब एक सिलेंडर के लिए 3,024 और चेन्नई में 3,237 चुकाने होंगे. कीमतों में आए इस अचानक बदलाव से पूरे देश के कमर्शियल सेक्टर में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमर्शियल गैस का महंगा होना जनता की जेब पर ही भारी असर डालेगा. जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं तो होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में मिलने वाला खाना भी महंगा हो जाता है. ऐसे में बाहर जाकर खाना खाना अब आपकी जेब को थोड़ा ज्यादा चपत लगा सकता है.


6/7
|
व्यापारिक संगठनों ने इस भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा है कि एक साथ 1000 के करीब दाम बढ़ाना कारोबार को ठप करने जैसा है. होटल संचालकों का कहना है कि वे पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं और अब सिलेंडर के दाम बढ़ने से उनके पास अपने मेन्यू कार्ड की कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है. इससे आने वाले दिनों में खान-पान की चीजों की कीमतों में उछाल आना तय है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मई की पहली तारीख ने देश के आर्थिक परिदृश्य को दो हिस्सों में बांट दिया है. एक तरफ घर की रसोई संभालने वालों के लिए सुकून की खबर है कि उनकी गैस सस्ती बनी हुई है, तो दूसरी तरफ कारोबार जगत के लिए यह महीना चुनौतियों से भरा होने वाला है. अब देखना यह होगा कि बाजार इस भारी बढ़ोतरी को कैसे संभालता है और क्या आने वाले समय में तेल कंपनियां इन दरों में कुछ कटौती करती हैं या नहीं.
ADVERTISEMENT










