बुद्ध पूर्णिमा पर बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की पलटने वाली है किस्मत!
न्यूज तक डेस्क
• 11:15 AM • 01 May 2026
इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. बुधादित्य और सिद्धि योग के निर्माण से मेष, वृषभ और मिथुन जैसी राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के द्वार खुल रहे हैं. यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से बेहद खास है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
आज देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इसी विशेष तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान मिला था और इसी दिन उन्हें निर्वाण की प्राप्ति भी हुई थी. इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.


2/6
|
ज्योतिषीय दृष्टि से क्यों खास है यह दिन?
साल 2026 की यह बुद्ध पूर्णिमा केवल आध्यात्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के नजरिए से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, आज मेष राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही आज 'सिद्धि योग' का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
इन राशियों पर बरसेगी कृपा:
मेष राशि: बुधादित्य राजयोग का सबसे अधिक लाभ मेष राशि के जातकों को मिल सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे. आर्थिक तंगी दूर होगी और यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो उससे राहत मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के नए अवसर सामने आएंगे.


4/6
|
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा और धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे. निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा.
ADVERTISEMENT


5/6
|
मिथुन राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे. हालांकि, आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. सही प्लानिंग से आप इस समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं.


6/6
|
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा. धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. सोच-समझकर किए गए निवेश से आपको लाभ हो सकता है. सकारात्मक सोच बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT












