Surya Nakshatra Gochar: 22 जून से सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की पलट सकती है किस्मत

न्यूज तक डेस्क

• 02:41 PM • 15 Jun 2026

Surya Nakshatra Gochar: 22 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष के अनुसार इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है. करियर, धन और मान-सम्मान में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

follow google news
1

1/6

|

Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. 22 जून 2026 को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा.

2

2/6

|

ज्योतिष में सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन को काफी अहम माना जाता है. माना जाता है कि इसका असर करियर, नौकरी, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और सफलता पर पड़ता है. इस दौरान कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है. नौकरी में तरक्की, बिजनेस में फायदा और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए ये समय सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है.

3

3/6

|

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा माना जा रहा है. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी आपकी पहचान मजबूत होगी.

4

4/6

|

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यह गोचर शुभ फल देने वाला माना जा रहा है. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और आय बढ़ने के साथ सुख-सुविधाओं में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

5

5/6

|

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में लाभदायक रह सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा. धन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. कुल मिलाकर यह समय राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.

6

6/6

|

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन नए अवसर लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है. अगर आप लंबे समय से किसी अच्छे मौके का इंतजार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp