शराब केस में पकड़ी गई 25 साल की नेहा झा की जेल में कैसे बीत रही रातें? सामने आई ये जानकारी
जहांगीर आलम
• 02:11 PM • 10 Sep 2026
Samastipur Neha Jha News: समस्तीपुर स्टेशन से 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई 25 साल की नेहा झा फिलहाल समस्तीपुर जेल में बंद है. जेल सूत्रों के मुताबिक नेहा को कोई VIP ट्रीटमेंट या विशेष सुविधा नहीं मिल रही है और वह आम महिला बंदियों की तरह ही रह रही हैं. जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें खाना दिया जा रहा है. जानिए जेल की दिनचर्या, खान-पान और मामले में SIT जांच से जुड़ी अहम जानकारी.
ADVERTISEMENT


1/6
|
समस्तीपुर स्टेशन से 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई ब्लैक टी-शर्ट गर्ल नेहा झा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. किलर लुक और आत्मविश्वास की वजह से फेमस हुई नेहा झा की गिरफ्तारी के बाद भी उनकी चर्चाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब नेहा के जेल भेजे जाने के बाद उनके अंदर रहन-सहन और खान-पान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग तरह के दावे कर रहे हैं. इसी बीच सूत्रों से एक बड़ी जानकारी सामने आई है.


2/6
|
आपको बता दें कि नेहा समस्तीपुर जेल में बंद है. जेल सूत्रों के मुताबिक उन्हें कोई भी वीआईपी(VIP) ट्रीटमेंट या विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है. उन्हें नॉर्मल यानी आम कैदियों की तरह ही ट्रीट किया जा रहा है और वो महिला बंदियों की तरह ही जेल में बंद है. साथ ही उन्हें जो खाना मिल रहा है वह जेल मैनुअल के मुताबिक ही मिल रहा है और यहां भी उनके लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
जेल प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार, किसी भी कैदी को बाहर से खाना मंगाकर खाने की अनुमति है. यानी नेहा के लिए ना तो कोई बाहर से और ना ही कोई घर से खाना ला रहा है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे तमाम दावे पूरी तरह गलत है और नेहा आम महिला बंदियों की तरह ही जेल में अपनी रातें बीता रही है.


4/6
|
बिहार जेल मैनुअल के मुताबिक, बंदियों को सुबह के नाश्ता में जेल प्रशासन के द्वारा चाय बिस्किट के साथ चना गुड़ दिया जाता है. दोपहर और रात के खाने में रोटी, चावल, दाल, मौसमी हरी सब्जियां दी जाती है. इसके अलावा सप्ताह में मांसाहारी भोजन देने का भी प्रावधान है. वहीं जेल परिसर में कैंटीन की भी सुविधा है, जहां से बंदी अपने जरूरत और खाने के सामान जैसे समोसा, लिट्टी, मिठाई और दूध आदि मिलते है.
ADVERTISEMENT


5/6
|
सोशल मीडिया पर नेहा झा के किलर लुक और गजब के आत्मविश्वास के कारण वह चर्चा में बनी हुई है. 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 कोच के कूपे नंबर 7 से शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद नेहा का नाम तेजी से वायरल हुआ है. वहीं अब जेल जाने के बाद भी उनकी चर्चाएं लगातार चल रही है.


6/6
|
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने एक SIT गठित कर दी है, जिसका नेतृत्व समस्तीपुर रेल डीएसपी करेंगे. इस दौरान SIT नेहा झा की फैमिली के साथ-साथ उसके पूरे नेटवर्क को खंगालेगी. दरअसल, रेल पुलिस की जांच में सामने आया है कि नेहा के परिवार के कुछ लोग पहले शराब तस्करी की वजह से जेल जा चुके है. इसलिए टीम अब हर पहलू की जांच करेगी.
ADVERTISEMENT











