बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले दिखाई दिए. इसी कड़ी में रुद्रा रिसर्च ने भी अपना एग्जिट पोल जारी किया, जिसके आंकड़े के मुताबिक बांकीपुर सीट पर एक बड़ा फेरबदल होते दिखाई दे रहा है. रुद्रा रिसर्च ने बांकीपुर में जाति को भी लेकर एक एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस जाति के लोगों ने किस उम्मीदवार को वोट दिया है. हालांकि यह सारे एग्जिट पोल और फाइनल नतीजे 3 अगस्त को वोटों की गिनती के बाद ही जारी किए जाएंगे.
ADVERTISEMENT
किस उम्मीदवार को कितना वोट शेयर?
रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक, बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज को 50 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 36 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता को 10 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के खाते में 4 प्रतिशत वोट जाते दिख रहे हैं.
जातीय वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी
बांकीपुर उपचुनाव के लिए रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल में पारंपरिक जातीय वोट बैंक पूरी तरह से दरकता हुआ नजर आ रहा है और प्रशांत किशोर ने विभिन्न जातियों में बड़ी सेंधमारी की है. 16 प्रतिशत आबादी वाले कायस्थ वोटरों में से नीरज कुमार को 59 प्रतिशत, प्रशांत किशोर को 34 प्रतिशत और रेखा कुमारी को 4% वोट मिलने का अनुमान जताया हैं. वहीं, 8 प्रतिशत आबादी वाले भूमिहार वोटरों में नीरज कुमार को 51 प्रतिशत, प्रशांत किशोर को 45 प्रतिशत और रेखा कुमार को 1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. 6 प्रतिशत ब्राह्मण वोटरों में से प्रशांत किशोर को 50 प्रतिशत, नीरज कुमार को 37 प्रतिशत और रेखा गुप्ता को 8% वोट मिलने का अनुमान है. इसके अलावा 5 प्रतिशत राजपूत वोटरों में प्रशांत किशोर को 45 प्रतिशत और नीरज कुमार को 48 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं.
ओबीसी, मुस्लिम और दलित वोटरों का रुख
पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ मुस्लिम और एससी वोटरों के आंकड़ों में भी दिलचस्प तस्वीर देखने को मिल रही है. 10 प्रतिशत वैश्य/बनिया वोटरों में से प्रशांत किशोर को 43 प्रतिशत और नीरज कुमार को 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. कुर्मी और कुशवाहा (8 प्रतिशत आबादी) के 48 प्रतिशत वोट प्रशांत किशोर को और 42 प्रतिशत वोट नीरज कुमार को मिलते दिख रहे हैं. अन्य ओबीसी जातियों (11 प्रतिशत) में प्रशांत किशोर को 57 प्रतिशत वोट का अनुमान जताया गया है.
इस एग्जिट पोल में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा 10 प्रतिशत मुस्लिम आबादी का है, जिसमें से प्रशांत किशोर के पक्ष में 72 प्रतिशत, आरजेडी की रेखा कुमारी को 15 प्रतिशत और बीजेपी को 5 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं. वहीं 9 प्रतिशत एससी वोटरों में से 52 प्रतिशत वोट प्रशांत किशोर और 36 प्रतिशत वोट नीरज कुमार को मिलने का अनुमान है.
3 अगस्त को आएंगे अंतिम नतीजे
रुद्रा रिसर्च का यह एग्जिट पोल अगर 3 अगस्त को आने वाले परिणामों में तब्दील होता है, तो बांकीपुर सीट पर एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा. हालांकि, यह सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमानित आंकड़े हैं और चुनाव के असली नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. वोटों की गिनती के दिन सुबह 6:00 बजे से ही बिहार तक पर सबसे सटीक और तेज नतीजे लाइव दिखाए जाएंगे.
प्रशांत किशोर, बीजेपी या RJD...बांकीपुर में किसका चलेगा जादू? Poll Pandit के एग्जिट पोल ने चौंकाया
Bankipur Exit Poll 2026: बांकीपुर में कौन मार रहा बाजी ? DV रिसर्च का एग्जिट पोल आया सामने
ADVERTISEMENT


