'मेरे पास बहुत सबूत है, आप चिंता...', BPSC टीचर पर अफेयर मामले में पति अमन ने गुंजन पर किया पलटवार!

BPSC Teacher Affair Case: वैशाली के चर्चित BPSC टीचर गुंजन कुमारी विवाद में नया मोड़ आ गया है. पति अमन ने गुंजन के सभी आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि उनके पास जमीन बेचकर पढ़ाई कराने से लेकर अन्य आरोपों के जवाब में कई सबूत मौजूद हैं. जानिए अमन ने दारू-गांजा तस्करी, बेटे के बयान, दूसरी महिला से रिश्ते और कोर्ट में पेश किए जाने वाले सबूतों को लेकर क्या-क्या कहा.

BPSC Teacher Affair Controversy
BPSC Teacher Affair Controversy

विकाश कुमार

follow google news

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति, पत्नी और 'वो' के मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ. एक ओर पति अमन दावा कर रहे है कि उन्होंने जमीन बेचकर उनको पढ़ाया लेकिन नौकरी लगने के बाद उनकी पत्नी गुंजन ने परिवार छोड़ दिया और प्रेमी संग रहने लगी, तो दूसरी ओर गुंजन ने पढ़ाई के लिए जमीन बेचने की बात को सिरे से नकार दिया. इसके अलावा BPSC टीचर गुंजन ने अमन पर दारू और गांजा की तस्करी, पति पर दूसरी महिला संग अवैध रिश्ते समेत कई आरोप लगाए.

Read more!

मामला फिलहाल बिहार के साथ-साथ पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन इसी बीच बिहार तक के संवाददाता अमन के पास पहुंचे और उनसे सारे सवाल पूछे. इस दौरान अमन ने एक बार फिर जमीन, बेटे संग गुंजन के सभी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनके पास सारे सबूत है. मामला जब न्यायालय में जा ही रहा है तो वहां सारे सबूत दिखाऊंगा. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं मामले की पूरी कहानी. 

'जमीन नहीं बेचा तो कहां से आया पढ़ाई का खर्चा'

गुंजन ने अमन के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि अपनी इलाज के लिए जमीन बेचा था. इस पर बिहार तक से खास बातचीत में अमन ने कहा कि, उसने जो भी कहा उस बात का कोई सबूत नहीं पेश किया है. आप ही बताइए की 1 लाख 20 हजार में बीएड और खान सर का क्लास खरीदने के अलावा पढ़ाई को कोई खर्च नहीं होता है क्या? जब वह शादी करके आई थी तब वह 12वीं पास थी. उसके बाद यहां से ग्रेजुएशन किया, बीएड करने के लिए स्कूटी से जाती थी तो उसमें पेट्रोल नहीं लगता क्या? हाजीपुर में किराया पर रहकर पढ़ाई करती थी तो उसका खर्च नहीं है क्या?

अमन ने साफ-साफ कहा कि उसने अपनी डेढ़ कट्ठा जमीन 4 लाख रुपए में बेच दी और अगर जमीन नहीं बेचता तो पढ़ाई का खर्चा कहां से आता. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वो जो बोल रही है उनको इसका प्रूफ देना चाहिए.

'मेरी पढ़ाई के लिए नहीं बेची थी जमीन, बल्कि...', BPSC टीचर ने अब खोल दिए पति अमन के सारे दावों के पोल?

दारू-गांजा तस्करी के आरोपों पर पलटवार

गुंजन ने बातचीत करते हुए दावा किया था कि अमन का पूरा परिवार दारू और गांजा तस्कर है. इसपर पलटवार करते हुए अमन ने कहा कि, अगर हम दारू गांजा का कारोबारी है या थे तो आप कैसे इतना दिन आप हमारे साथ सर्वाइव कर लिए? अगर हम दारू गांजा बेचते थे तो कहीं ना कहीं तो वो कोई भी थाना में छोटा-मोटा FIR होगा ही ना मेरा? दारू का छोड़िए मारपीट का तो FIR होना चाहिए, जिससे साबित होगा की हम दारू के कारोबारी है. अमन ने तो यहां तक कह दिया कि, गुंजन की वजह से हम अपने घर में ही गेस्ट बन गए थे. अभी 2025 में हम घर वापस आए है. 

'बच्चा कोर्ट में साबित कर देगा पूरी सच्चाई'

गुंजन ने दावा किया था कि बच्चे से जबरदस्ती ऐसा बुलवाया जा रहा है और अगर मेरे पास 5 दिनों के भेज दिया जाएं तो बच्चा मेरी भाषा बोलेगा. इसपर अमन ने पलटवार करते हुए कहा था कि, वो बच्चे को 8 साल रखी तो बच्चे में ममता नहीं दिखाई दिया, लेकिन एक साल में बच्चे को बाप का ममता दिख रहा है. ये सवाल है? मेरा बच्चा जो भी है वह कोर्ट में पूरी सच्चाई साबित कर देगा.

'बच्चा मेरे पास रहा तो....' अपने अफेयर से विवादों में घिरी BPSC टीचर के मामले में आया नया ट्विस्ट

दूसरी महिला संग अवैध रिश्ते का आरोप

BPSC टीचर ने अमन पर आरोप लगाया था कि उसकी एक दूसरी महिला संग अवैध संबंध है. इस पर अमन ने कहा कि, वो महिला उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड है. जब उनका भंडाफोड़ दिया तो महिला को ही आरोपी बना दिया. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि मैंने उसका घर बनवाया, टाइल्स लगवाए तो हम अपने घर पर प्लास्टर क्यों नहीं कराते. अमन ने साफ कहा कि कोर्ट में जब मेरा बयान आएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

न्यायालय में दूंगा सारे जवाब!

अमन ने कहा है कि मामला न्यायालय में है और मेरे पास बहुत सबूत है, इसलिए आप चिंता मत कीजिए. न्यायालय में मैं सारे सबूत दूंगा और फिर पूरी कहानी का भंडाफोड़ हो जाएगा.

यहां देखें वीडियो

BPSC टीचर पर अफेयर के आरोप के बीच नई कहानी पता चली, पति के साथ बीच सड़क ड्रामे में पुलिसकर्मी का बयान चर्चा में

    follow google news