मॉडल जैसी दिखने वाली और गजब के कॉन्फिडेंस से बात करने वाली नेहा झा की जब पुलिस से पहली बार बहस हुई थी, तो नहीं लगा था कि मामला इतना संगीन और गहरा होगा. लेकिन जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे नेहा झा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. अब शराब तस्करी के आरोप में पकड़ी गई नेहा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम यानी SIT टीम का गठन किया है. अब SIT के हाथों में नेहा झा का मामला आने के बाद कई एंगल से जांच होगी और पूरे नेटवर्क के पता लगाने की कोशिश करेगी. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
नेहा झा के कॉन्फिडेंस की हो रही खूब चर्चा
दरअसल पिछले दिनों नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जब समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने नेहा झा और उसके जीजा को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. नेहा झा के 2 सूटकेस से 75 लीटर यानी करीब डेढ़ लाख रुपए के शराब मिलने की बात कही गई. लेकिन इस दौरान नेहा ने जिस कॉन्फिडेंस से वहां पर पुलिस से बहस किया और जिस तरह से वह खड़ी रही, इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोग उसके खूबसूरती और बेबाकी को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे है. हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मॉडल जैसी दिखने वाली यह लड़की शराब तस्करी कर रही है. अधिकतर लोगों को यह कोई जांच अधिकारी जैसी लग रही थी.
बिना टिकट कर रही थी सफर
नेहा स्वतंत्रता सेनानी एक्स्प्रेस के फर्स्ट क्लास के H-1 कोच के कूपे नंबर-7 में अपने जीजा संग यात्रा कर रही थी. मामले में तब एक और चौंकाने वाला मोड़ आया जब नेहा से टिकट के बारे में पूछा गया. नेहा ने पूछताछ में बताया कि यह कूपे उसके जीजा ईशान के नाम पर बुक है. लेकिन जब ईशान से टिकट मांगा गया तो उसके पास भी कोई वैलिड टिकट नहीं मिला था. इसके बाद दोनों को जीआरपी को सौंप दिया गया था और मामले की जांच शुरू की गई थी.
SIT इन-इन एंगल से करेगा जांच
फिलहाल यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसकी गंभीरता को देखते हुए अब रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने एसआईटी टीम का गठन किया है. वहीं इसका नेतृत्व समस्तीपुर रेल डीएसपी करेंगे. रेल पुलिस के जांच में अब तक सामने आया है कि नेहा के परिवार के कुछ लोग पहले शराब तस्करी से जुड़े रहे है और गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके है. ऐसे में रेल पुलिस अपनी जांच का दायरा और बढ़ाएगी और हर पहलु की तहकीकात कर सकती है.
इसके अलावा जांच केवल नेहा-ईशान से शराब बरामदगी तक ही नहीं सीमित रहेगी. नेहा-ईशान के मोबाइल फोन को भी खंगालेंगे ताकि पता चल सकें कि दोनों कब से यह काम कर रहे हैं? किसके लिए शराब ला रहे थे? कौन-कौन लोग इसमें शामिल है? शराब कहां से लाई जाती थी? साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशशि में जुटी हुई है.
इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें:
नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग, पूछताछ में पता चला परिवार का काला राज!
मॉडल जैसी दिखनी वाली नेहा झा आखिर कैसे आई शराब तस्करी के खेल में? पता चली नई कहानी!
ADVERTISEMENT


