बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, क्या बीजेपी का होंगे अगले सीएम?

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की चर्चाओं ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. अगर नीतीश दिल्ली का रुख करते हैं तो बिहार की सत्ता में बड़ा बदलाव हो सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है.

Nitish Kumar Rajya Sabha
Nitish Kumar Rajya Sabha

सुजीत झा

follow google news

Nitish Kumar Rajya Sabha News: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में माहौल गर्म है. मंगलवार को ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में प्रदेश से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक इसके लिए उनके नामांकन के कागज तैयार किए जा रहे हैं. ऐसे में अगर नीतीश कुमार प्रदेश की राजनीति छोड़कर दिल्ली का रुख करते हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली होना तय है. अब प्रदेश में इस बात की अटकले लगाई जा रही हैं कि क्या बिहार के अगले सीएम जेडीयू से ही होंगे या फिर बीजेपी अपने पार्टी से किसी नेता को आगे करेगी?

Read more!

किसके पास कितने विधायक?

गौरतलब है कि मौजूदा समय में संख्या बल के हिसाब से बीजेपी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है. प्रदेश की 243 सीटों में से बीजेपी के पास इस समय 89 विधायक हैं जबकि जेडीयू के पास 85 विधायक हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी अपने सीएम फेस को आगे कर सकती है और प्रदेश को बीजेपी से नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.

यह पढ़ें: तेजस्वी जाएंगे राज्यसभा तो राघवपुर सीट पर इनकी हो सकती है सरप्राइज एंट्री, जानें कौन हैं वो नाम

जेडीयू और बीजेपी के बीच मंथन जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल जेडीयू और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच भविष्य की रणनीति और उत्तराधिकार को लेकर मंथन चल रहा है. दोनों दलों के वरिष्ठ नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आने वाले समय में गठबंधन को कैसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाए और नेतृत्व की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए.

यह भी पढ़ें: बिहार में बीजेपी ने चला मास्टरस्ट्रोक! पवन सिंह का पत्ता काट शिवेश राम को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये?

    follow google news