EPS-95 पेंशन पर बड़ा अपडेट: न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए से बढ़कर 7500 बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार, EPFO बढ़ाएगा ब्याज दरें

EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹7500 करने की तैयारी. EPFO खाताधारकों को मिलेगा 8.25% ब्याज और अब ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा. जानें क्या है नया E-PRAAPTI पोर्टल.

NewsTak
EPS-95 पेंशन पर हो सकता है बड़ा फैसला. बढ़ी उम्मीदें.

हिमांशु मिश्रा

follow google news

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. केंद्र सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को 1000 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. श्रमिक संगठनों और संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद इस दिशा में हलचल तेज हो गई है. 

Read more!

8.25% ब्याज और ATM सुविधा 

EPFO खाताधारकों के लिए ब्याज दरों को लेकर भी अच्छी खबर है. सरकार EPFO खाते में पड़े पैसों पर 8.25 फीसदी ब्याज देने पर विचार कर रही है. वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलते ही 8.25% की दर से ब्याज मिलने लगेगा. इसके अलावा EPFO एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है, जिसके तहत अब सदस्य सीधे ATM के जरिए अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे. 

EPFO ने बनाया रिकॉर्ड 

वित्त वर्ष 2025-26 EPFO के लिए उपलब्धियों भरा रहा है. इस दौरान संगठन ने 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं, जो पिछले साल के 6.01 करोड़ के मुकाबले एक बड़ा उछाल है. ऑटोमेशन की वजह से अब 71.11% एडवांस क्लेम महज 3 दिनों के भीतर निपटाए जा रहे हैं. 

E-PRAAPTI पोर्टल से पुराने खाते होंगे लिंक 

निष्क्रिय पड़े PF खातों को सक्रिय करने के लिए सरकार ने E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी की है. यह पोर्टल आधार आधारित एक्सेस के माध्यम से उन पुराने खातों को जोड़ने में मदद करेगा जो UAN से लिंक नहीं हैं. 

EPFO वाला पेंशन ऊंट के मुंह में जीरा?

लंबे समय से ये आवाज उठ रही थी कि EPFO की तरफ से मिलने वाला पेंशन बेहद कम है. यूं कहें तो ऊंट के मुंह में जीरा है. यदि कोई युवा 25 साल की उम्र में नौकरी शुरू करता है. जब वो 58 साल का होगा तो उसे अधिकतम 7000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी. अब सवाल ये है कि आज से 33 साल बाद जब युवक 58 की उम्र में 7000 रुपए पेंशन लेगा तो उसकी वैल्यू उस वक्त कितनी होगी? यानी आज के समय में वो 7000 रुपए में जितना सामान खरीद पाता है वो 33 साल बाद उतने ही पैसे में कितना खरीद पाएगा. इसके लिए हम यदि महंगाई दर 4 फीसदी औसतन मानें तो 7000 रुपए की कीमत आज के 1900 रुपए के बराबर होगी. इतने पैसे में कोई कैसे गुजारा करेगा? इस पूरे कैलकुलेशन को विस्तार से यहां समझें

EPFO 3.0 की सुविधा जल्द ! ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें लेटेस्ट अपडेट

EPFO: प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए मिनिमम पेंशन 7500 होगी? केंद्र सरकार का आ गया जवाब
 

    follow google news