EPFO की ₹7500 की पेंशन "ऊंट के मुंह में जीरा", कैसे कटेगा बुढ़ापा, सवाल उठने शुरू

EPFO Pension: राघव यदि आज से पेंशन कंट्रीब्यूशन करते हैं और 33 साल बाद रिटायरमेंट पर उन्हें 7000 की पेंशन मिलती है तो उस वक्त महंगाई दर औसतन 5 फीसदी के हिसाब से इसकी वैल्यू महज 1468 रुपए रह जाएगी.

ADVERTISEMENT

EPFO pension update, EPS latest news, EPF pension calculation
तस्वीर-न्यूज तक
google news

निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees' Provident Fund Organisation बैक बोन माना जाता है. निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी EPFO से जुड़े होते हैं. उनकी सैलरी का एक हिस्सा इसमें PF और पेंशन के रूप में जाता है. PF पर 8 फीसदी से ज्यादा सालाना ब्याज मिलता है, जिससे कर्मचारी को रिटायरमेंट पर एक बड़ा और गारंटीड फंड मिल जाता है.