दिल्ली के मुकर्जी नगर में एक दिल दहला देने वाला कांड हो गया. 2 साल की मासूम का शव लेकर मौसी बैठी रही. चेहरे के आगे उसके बाल लटके हुए थे. ऐसे लगा जैसे जड़ हो गई हो. ये किसी हॉरर फिल्म का दृश्य लग रहा था. लोग उसके पास जाने से डर रहे थे. आरोप है कि मौसी ने ही मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को गोंद में लेकर बैठी थी. पुलिस ने मौसी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
ADVERTISEMENT
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस को सूचना मिली कि एसएफएस (SFS) फ्लैट्स स्थित एक पार्क में 30 वर्षीय आजरा नामक महिला ने एक वर्ष 9 माह के बच्चे का गला दबा दिया है. वारदात के वक्त एक स्थानीय निवासी ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत पास के 'न्यूलाइफ अस्पताल' (Nulife Hospital) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.
ननिहाल आया हुआ था बच्चा
मृतक बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जो अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था. जानकारी के अनुसार, हादी अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था. घटना की सूचना मृतक के मामा ने पुलिस को दी. वहीं, आरोपी महिला आजरा को वारदात के बाद बेसुध हालात में पाया गया. पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
माली ने गला दबाते हुए देखा था?
आसपास के लोगों ने और पार्क में वॉक करने आए लोगों ने बताया कि पार्क में ही काम करने वाले एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा और फिर शोर मचाने पर वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हुए जो बच्चे को महिला की गोद से छुड़ाकर अस्पताल लेकर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले जाया गया है. मामले की जांच और परिवार वालों से पूछताछ जारी है. इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार हत्या की वजह क्या है.
ADVERTISEMENT

