Fact Check: साउथ सुपरस्टार नयनतारा का Bald Look हुआ Viral, क्या सच में तिरुपति मंदिर में मुंडवा लिया अपना सिर? सामने आया पूरा सच

न्यूज तक डेस्क

• 03:33 PM • 19 Aug 2026

साउथ सुपरस्टार नयनतारा के तिरुपति मंदिर में सिर मुंडवाने का दावा पूरी तरह झूठा है. वायरल तस्वीरें AI से एडिट की गई फेक फोटोज हैं. अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में 'KGF' फेम यश के साथ नज़र आएंगी.

Google CTA
1.

1/6

|

साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए हैं. इन तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि नयनतारा ने तिरुपति तिरुमाला मंदिर पहुंचकर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए पारंपरिक रूप से अपना सिर मुंडवा लिया है.
 

2.

2/6

|

यह पूरी चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है जब नयनतारा अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रही हैं.'KGF' स्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' और सलमान खान के साथ उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं. इसी बीच एक्स (ट्विटर) पर कई यूज़र्स ने इन तस्वीरों को शेयर कर दावा किया कि अभिनेत्री ने मंदिर में अपने बाल समर्पित कर दिए हैं.

3.

3/6

|

अगर आप भी नयनतारा के इस 'गंजे लुक' को देखकर हैरान हैं, तो आपको बता दें कि यह दावा पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. अभिनेत्री ने अपना सिर बिल्कुल नहीं मुंडवाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक और एडिटेड हैं, जिन्हें इंटरनेट पर भ्रामक दावों के साथ फैलाया जा रहा है.

4.

4/6

|

जांच में सामने आया कि ये तस्वीरें किसी असली फोटोशूट या मंदिर विजिट की नई फोटो नहीं हैं, बल्कि इन्हें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल की मदद से तैयार किया गया है. अलर्ट इंटरनेट यूज़र्स ने खुद इन तस्वीरों की बनावट को देखकर पहचान लिया कि यह कोई असली फोटो नहीं, बल्कि एक डिजिटल आर्टवर्क या मॉर्फ्ड इमेज है.

5.

5/6

|

दरअसल, यह फोटो इसी साल अप्रैल महीने की है जब नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन करने गई थीं. ओरिजिनल तस्वीरों में उनके बाल पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य दिख रहे हैं. फोटो एडिट करने वाले ने उनके कपड़े, बैकग्राउंड और कानों के झुमके तो वैसे ही रखे, लेकिन AI तकनीक से उनके बालों को हटाकर सिर को गंजा दिखा दिया.

6.

6/6

|

वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही डायरेक्टर गीतू मोहनदास की मोस्ट-अवांटेड फिल्म  'टॉक्सिक' (Toxic)  में नज़र आएंगी. इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं, जबकि कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों के पीछे पनप रहे खतरनाक ड्रग सिंडिकेट और अपराध के काले साम्राज्य पर आधारित है.

यह भी पढ़ें...