Jaipur Mahesh meena murder: पति की मौत के सवाल पर पत्नी कविता का रिएक्शन क्या था? परिजनों ने किया चौंकाने वाला दावा

विशाल शर्मा

• 02:11 PM • 19 Aug 2026

Jaipur Mahesh Meena Murder: जयपुर के महेश मीणा की संदिग्ध मौत मामले में CCTV फुटेज से कहानी ने नया मोड़ ले लिया है. पत्नी कविता समेत 4 लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ है. परिजनों ने बहू के कथित रिएक्शन, CCTV फुटेज और अफेयर से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए हैं. जानिए महेश की मौत की पूरी कहानी और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया.

Google CTA
1

1/7

|

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 27 साल के युवकी की संदिग्ध मौत के बाद CCTV ने पूरी कहानी को मोड़ दिया है. जिस मौत को पहले प्राकृतिक समझ पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. यहां तक कि अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में बहा दी गईं, अब उसी मौत की कहानी में कई परतें सामने आई हैं. परिजनों का आरोप है कि ये मौत नहीं बल्कि हत्या है. मामले में मृतक महेश मीणा की पत्नी कविता समेत 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. 
 

2

2/7

|

मामले में मृतक महेश के पिता को बहू कविता की बताई हुई कहानी पची नहीं. उन्होंने बहू को अस्थिविसर्जन के लिए हरिद्वार भेजा और खुद मामले की पड़ताल में लग गए. मौका-ए-मौत के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगलवाया. उसमें कविता और महेश ही नहीं बल्कि 3 अन्य लोग भी बाइक के साथ दिखे. परिजनों का दावा है कि एक बाइक पर तो कविता एक अनजान युवक के साथ बैठी थी और दूसरी बाइक पर दो अनजान लोगों के बीच महेश बैठा दिखाई दिया. 
 

3

3/7

|

परिजनों का दावा है कि जब हरिद्वार से कविता लौटी तब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया. वो ये सब देख अनजान बनने लगी. परिजनों का ये भी दावा है कि जब उससे महेश की मौत के बारे में पूछताछ की गई तो वो हंसने भी लगी. परिजनों ने बताया कि ये वीडियो उन्होंने चुपके से बना लिया है. एक अन्य वीडियो का भी दावा किया जा रहा है जो परिजनों के द्वारा चुपके से बनाया गया है. इस वीडियो में कथित तौर पर कविता किसी से बात कर रही है और कह रही है कि 'मैं तो फंस गई, अब घर वाले मुझे मार देंगे'.  
 

4

4/7

|

डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि शुरुआत में मौत का कारण प्राकृतिक मानते हुए मर्ग दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में संदेह हुआ. घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है, जिसके आधार पर परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित 3 अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल केस दर्ज कर संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. लेकिन आरोपी के सामने आए कथित कबूलनामे वाले वीडियो की सत्यता, उसमें कही गई बातों का संदर्भ और इसकी कानूनी अहमियत पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस अब CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है. 
 

5

5/7

|

दरअसल 5 अगस्त को सुबह 27 वर्षीय महेश मीणा अपनी पत्नी कविता को दवा दिलाने के लिए उसे साथ लेकर बाइक पर निकले थे. परिजनों के मुताबिक महेश और कविता की शादी 12 नवम्बर 2024 को हुई थी. उसकी बच्चेदानी में सूजन के कारण काफी समय से उसकी दवा चल रही है. जब दोनों शाम तक घर नहीं आए तो छोटे भाई मनीष ने भाभी कविता को फोन किया. कविता ने कहा कि थोड़ी देर में वे दोनों घर पहुंच रहे हैं. हालांकि कुछ देर बाद कविता ने फोन कर बताया कि महेश की हालत खराब हो गई है. वो विश्वकर्मा इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास बेसुध हो गया है. 
 

6

6/7

|

इधर मनीष अपनी बहन संतोष के साथ मौके पर पहुंचा. वहां देखा कि भाई महेश बेसुध एक तरफ पड़ा है. दोनों लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया. कविता ने बताया कि दोनों आ रहे थे तभी रास्ते में महेश की तबीयत बिगड़ गई. वो लड़खड़ाने लगा. कविता ने बताया कि फिर बाइक वो चलाने लगी. महेश बेसुध होने लगा. उसे संभालते हुए उसने सड़क के किनारे लिटाया और घर फोन किया. 
 

7

7/7

|

हालांकि बहू की कहानी पिता बाबूलाल मीणा को हजम नहीं हुई. उन्हें आशंका है कि बेटे को जहर दिया गया है. परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी में दिखने वालों में कथित तौर पर गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत हैं. परिजनों का आरोप है कि गणेश और कविता में पिछले 9 सालों से अफेयर है. कविता दो बार ससुराल से गणेश के साथ जा चुकी है. दोनों में बातचीत का सिलसिला जारी था. अब परिजन इस पूरे मामले में बहू और उसके कथित बॉयफ्रेंड की साजिश के तौर पर देख रहे हैं.  महेश की मां  नाथीदेवी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद बहू खूब फूट-फूटकर रोई. हम भी उसका दुख देख काफी दुखी थे. हमें क्या पता था कि ये सब दिखावा था. (खबर विस्तार से यहां पढ़ें)
 

यह भी पढ़ें...