गर्लफ्रेंड 25 की और प्रेमी दो, एक 50 साल तो दूसरा 28 का...प्रेग्नेंट हुई तो सामने आई DNA टेस्ट वाली कहानी
रंजय सिंह
• 05:42 PM • 18 Aug 2026
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में 25 वर्षीय गर्भवती युवती का शव आम के बगीचे में मिलने से सनसनी फैल गई. पोस्टमार्टम में युवती के करीब 6 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई. पुलिस के मुताबिक, युवती के दो कथित प्रेम संबंध थे और दोनों से बच्चे की जिम्मेदारी लेने को लेकर विवाद सामने आया. जानिए पूरा मामला और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया.
ADVERTISEMENT


1/5
|
कानपुर के घाटमपुर में एक पिता की तरफ से कराए गए एफआईआर के बाद अब पुलिस DNA टेस्ट की बात कर रही है. डीएनए टेस्ट के बाद गर्भ में पल रहा बच्चा जिसका निकलेगा उसपर कार्रवाई होगी. लड़की की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा भी अभी नहीं हो पाया है. थाना इंचार्ज योगेश सिंह का कहना है मौत का कारण जानने के लिए बिसरा की जांच की जाएगी. सवाल ये है कि किसकी मौत हुई है ? मौत हुई है या हत्या की गई है. पूरी कहानी है क्या ?


2/5
|
दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर में एक बगीचे में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतका गर्भवती थी. उसके गर्भ में 6 माह का था. इधर मृतका के पिता ने गांव के एक शख्स और दूसरे गांव के एक अन्य युवक पर हत्या करने का शक जताया. पिता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT


3/5
|
घाटमपुर थाने के इंचार्ज योगेश सिंह ने बताया कि मृतका के दो बॉयफ्रेंड थे. वो दोनों के साथ रिलेशन में थी. एक गोलू पांडे जिसकी उम्र 50 साल है और वो मृतका के गांव पतारा का रहने वाला है. दूसरा पड़ोस के गांव का प्रांजल. इधर युवती प्रेग्नेंट हो गई.


4/5
|
बताया जा रहा है कि मृतका दोनों से बारी-बारी मिली और उसने दोनों से कहा कि वो प्रेग्नेंट हो गई है. उससे शादी कर ले. दोनों ने बच्चे की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया. दोनों ने युवती से मुंह मोड़ लिया. युवती ने बारी-बारी दोनों से कहा- ये तुम्हारा ही बच्चा है. तुम इसके पिता हो. मुझसे शादी कर लो पर दोनों में से किसी ने एक न सुनी.
ADVERTISEMENT


5/5
|
युवती की गर्भावस्था का समय बढ़ता जा रहा था. स्थानीय महिलाएं भी उसे टेढ़ी नजरों से देखने लगी थीं. अचानक वो गायब हो गई. युवती के गायब होने के 3 दिन बाद उसका शव आम के बगीचे में मिला. इधर पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस बिसरा जांच कराएगी ताकि मौत की वजह का पता चल सके. साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट होगा और दोनों आरोपियों में से जिसके साथ मैच होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.











