अश्लीलता की हदें पार! नोरा फतेही के आइटम नंबर पर क्यों मचा है बवाल? इस फेमस सिंगर ने कहा- 'यकीन नहीं हुआ जो सुना'!

न्यूज तक डेस्क

17 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 17 2026 1:09 PM)

Nora Fatehi Controversy: फिल्म 'केडी: द डेविल' में नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने सरके चुनर तेरी सरके के अश्लील बोल और डबल मीनिंग मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखी जा रही है.

follow google news
1.

1/6

|

बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने नए आइटम सॉन्ग को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि हर बार अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली नोरा के इस बार के चर्चा में आने की वजह उनकी तारीफ नहीं बल्कि, उनके नए गाने के लिरिक्स हैं. 

2.

2/6

|

दरअसल फिल्म केडी: द डेविल का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रविवार यानी 16 मार्च को रिलीज हुआ. इस गाने में नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त नजर आ रहे हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई है और लोग इसके शब्दों को 'अश्लील' बताकर फिल्म मेकर्स को आड़े हाथों ले रहे हैं.
 

3.

3/6

|

गाने के वीडियो में नोरा फतेही एक डांस बार की सेटिंग में परफॉर्म करती दिख रही हैं. घाघरा-चोली पहने नोरा के साथ भारी भीड़ और बैकअप डांसर्स का शोर है. जैसे ही गाने का पूरा लिरिकल वीडियो सामने आया, लोगों का ध्यान इसके बोल पर गया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने के बोल इतने चीप और डबल मीनिंग वाले हैं कि इसे परिवार के साथ सुनना तो दूर, अकेले सुनना भी मुश्किल है.

4.

4/6

|

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. अरमान ने कहा, "यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैंने क्या सुना. मैं सच में शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं, काश मैं इसे अनसुना कर पाता."


 

5

5/6

|

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, "हम 2026 में जी रहे हैं, लेकिन क्या अब भी ऐसे अश्लील गानों और घटिया एक्टिंग की जरूरत है?" वहीं एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि "ये गाने के बोल हैं या कुछ और? इससे बेहतर तो एडल्ट फिल्में होती हैं." कई लोग अब इस गाने पर प्रतिबंध (Ban) लगाने की मांग कर रहे हैं. संजय दत्त के फैंस भी उन्हें ऐसे गाने का हिस्सा बनते देख निराश हैं और फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की आलोचना कर रहे हैं.
 

6.

6/6

|

इस गाने को मशहूर सिंगर मंगली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं. म्यूजिक अर्जुन जन्या का है. फिलहाल, गाने की टीम में से हर किसी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म 'केडी: द डेविल' की बात करें तो इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं और शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन जैसे सितारे भी नजर आएंगे. यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसके गाने ने फिल्म की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp