बिग बॉस में लव गिल पर आया गेमर स्काउट OP का दिल, अब बाहर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का आ गया रिएक्शन, जानें

न्यूज तक डेस्क

• 11:38 AM • 06 Oct 2026

बिग बॉस के घर में लव गिल को 'बहन' बताने के बाद उनके लिए प्यार का अहसास जताने पर स्काउट ओपी जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इस पूरे ड्रामे और बदलती फीलिंग्स के बीच अब बाहर मौजूद उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का भी तीखा रिएक्शन सामने आ गया है.

Google CTA
1.

1/10

|

रियालिटी शो 'बिग बॉस' अपने अनपेक्षित मोड़ों और ड्रामे के लिए हमेशा जाना जाता है. घर के बंद दरवाजों के पीछे कब कौन सा रिश्ता क्या रूप ले ले इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हाल ही में शो में एक ऐसा ही अजीब मोड़ आया है, जिसने दर्शकों को सोच में डाल दिया है.


 

2.

2/10

|

मशहूर गेमर और यूट्यूबर स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल के बीच शुरुआत से ही काफी नजदीकियां देखने को मिलीं. स्काउट हर वक्त लव के आसपास रहते, उनका ख्याल रखते और उनके सपोर्ट में खड़े नजर आते थे. दोनों की यह केमिस्ट्री घर में चर्चा का विषय बनी हुई थी.
 

3.

3/10

|

घर के बाकी सदस्यों को भी स्काउट का यह बर्ताव थोड़ा अलग लगा. सह-कंटेस्टेंट आम्रपाली ने कई बार स्काउट से पूछा कि वे लव के लिए इतने पजेसिव और ऑब्सेस्ड क्यों रहते हैं. हालांकि, स्काउट हर बार यही कहते दिखे कि उनके बीच ऐसा वैसा कुछ नहीं है और वे लव का ख्याल एक भाई के तौर पर रखते हैं. 

4.

4/10

|

स्काउट हर मौके पर जोर-शोर से यह दोहराते रहे कि लव गिल उनके लिए सिर्फ एक 'बहन' की तरह हैं. उन्होंने खुद ही इस रिश्ते पर भाई-बहन का ठप्पा लगाया, जिससे दर्शकों और घर के बाकी लोगों को भी यही लगा कि दोनों के बीच एक पवित्र पारिवारिक बॉन्ड है. लेकिन अब कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. हाल ही में पूल किनारे बैठकर स्काउट अपने साथी कंटेस्टेंट यंग डीएसए से दिल की बात साझा करते नजर आए। उन्होंने बेहद दबी जुबान और इशारों (साइन लैंग्वेज) में अपनी उलझन बयां की.

5.

5/10

|

बातचीत के दौरान स्काउट ने कबूल किया कि लव को लेकर उनके मन में जो भी चल रहा है, उसे लेकर वे बेहद कंफ्यूज हैं। जब यंग ने सीधा सवाल पूछा कि क्या यह किसी भाई जैसा लगाव है, तो स्काउट ने साफ कह दिया कि उनके मन में लव के लिए बहन जैसी फीलिंग्स तो बिल्कुल नहीं हैं.
 

6.

6/10

|

स्काउट ने अपनी इस उलझन को और खुलकर बयां करते हुए कहा कि जब भी वे लव को 'गुल्लू' के साथ देखते हैं या दोनों को बात करते पाते हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है. एक तरह से उन्होंने यह स्वीकार कर लिया कि उन्हें लव के किसी और के करीब जाने से जलन (जेलसी) महसूस होती है.

7.

7/10

|

स्काउट का यह कबूलनामा इसलिए भी सबको अटपटा लग रहा है क्योंकि वे शो से बाहर पहले से ही एक रिश्ते में हैं. स्काउट, काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में घर के अंदर किसी और के लिए इस तरह की भावनाएं आना उनके फैंस के गले नहीं उतर रहा है.
 

8.

8/10

|

इस बातचीत के सामने आते ही सोशल मीडिया पर स्काउट और लव के पुराने कोजी मोमेंट्स के वीडियो भी वायरल होने लगे हैं. घर में स्काउट का लव को अपनी पीठ पर बिठाकर घूमना और एक ही बेड पर साथ सोना, इन सब बातों को लेकर अब लोग मर्यादा और दायरे पर सवाल उठा रहे हैं. 

9.

9/10

|

वहीं बाहर स्काउट की गर्लफ्रेंड  काशवी हीरानंदानी ने इस एपिसोड का लाइव स्ट्रीम देखते हुए फिल्हाल कुछ कहा तो नहीं, लेकिन उनकी आंखें साफ बता रही थी कि उन्हें इन दोनों के बीच की ये नजदीकियां रास नहीं आ रही है. 
 

10.

10/10

|

दूसरी तरफ खुद ही किसी को बहन बताना और फिर उसके लिए प्यार वाली फीलिंग्स बयां करना, स्काउट का यह रवैया इंटरनेट पर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर स्काउट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते को इस तरह गेम या कंफ्यूजन का नाम देना सरासर गलत है. 

यह भी पढ़ें...