Shadashtak Yog 2026: बुध और शनि बनाने जा रहे षडाष्टक योग, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान !
न्यूज तक डेस्क
05 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 5 2026 4:42 PM)
ज्योतिष गणना के अनुसार 9 अक्टूबर से बनने वाला षडाष्टक योग 4 राशियों के लिए परेशानी पैदा करने वाला हो सकता है. जानें मेष, कर्क, तुला और मकर राशि पर इसके प्रभाव और सावधानियां.
ADVERTISEMENT


1/7
|
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों का गोचर और उनकी परस्पर स्थितियां मानव जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं. अक्सर ग्रहों का स्थान परिवर्तन होता है जिसे ग्रह गोचर कहते हैं. जब भी दो या अधिक ग्रह एक-दूसरे से विशेष कोणों का निर्माण करते हैं, तो विभिन्न प्रकार के शुभ और अशुभ योग बनने लग जाते हैं. इन शुभ-अशुभ योग का कुछ राशियों पर प्रभाव भी होता है. हालांकि इसका प्रभाव एक समय तक ही रहता है. इसी क्रम में ज्योतिषीय गणना के अनुसार आगामी 9 अक्टूबर से ग्रहों के विशेष संयोजन से 'षडाष्टक योग' का निर्माण होने जा रहा है.


2/7
|
ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक योग को प्रतिकूल माना गया है. आइए समझते हैं कि यह योग क्या है और इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास राशियों को आने वाले दिनों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी.
ADVERTISEMENT


3/7
|
ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक योग को प्रतिकूल माना गया है. आइए समझते हैं कि यह योग क्या है और इसके प्रभाव से बचने के लिए कुछ खास राशियों को आने वाले दिनों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी.


4/7
|
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए 9 अक्टूबर से बनने वाला यह षडाष्टक योग कुछ कठिन परिस्थितियां लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है. इस दौरान आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी कागजी कार्रवाई या निवेश से पहले पूरी सावधानी बरतनी होगी.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और आर्थिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है.


6/7
|
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. मौसम जनित बीमारियां या पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. वाद-विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. कारोबार में कड़ा मुकाबला मिल सकता है और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे न होने से निराशा हो सकती है. इस अवधि में उधार लेन-देन से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.









