Gurugram Road Rage: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कौन? सामने आई कल्याण बैंसला की पूरी कुंडली

न्यूज तक डेस्क

15 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 15 2026 4:31 PM)

Gurugram Road Rage: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक फौजी दोस्त की कार से महिला बाइकर (सिया) को टक्कर मारने की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की है और आरोपी जिम ट्रेनर कल्याण बैंसला की तलाश शुरू कर दी है.

Gurugram Road Rage
Gurugram Road Rage
Google CTA

Gurugram Road Rage: साइबर सिटी गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर (सिया) को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कार चालक की पहचान हो गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया कि हादसे के वक्त कार चला रहा शख्स कल्याण बैंसला है.

Read more!

जिम ट्रेनर और कबड्डी प्लेयर है आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी कल्याण बैंसला पलवल के टिकरी गांव का रहने वाला है. वह पलवल की न्यू कॉलोनी में 'KBT' (कल्याण बैंसला ट्रेनिंग) नाम से एक जिम चलाता है. इसके अलावा जिम के बाहर ही उसकी एक सप्लीमेंट्स की दुकान भी है. कल्याण खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी भी बताता है और उसके सोशल मीडिया पर मैच खेलते हुए कई तस्वीरें मौजूद हैं. घटना के वक्त कल्याण के इंस्टाग्राम पर करीब 23,000 फॉलोअर्स थे, हालांकि मामला तूल पकड़ते ही उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है.

दोस्त की कार मांगकर लाया था कल्याण

जांच में यह भी साफ हुआ है कि हादसे में इस्तेमाल हुई सफेद रंग की सियाज कार (HR 30 V 4949) कल्याण की नहीं है. कार के असली मालिक का नाम मनीष है, जो भारतीय सेना में जवान (फौजी) हैं और पलवल के ही रहने वाले हैं. मनीष ने बताया कि कल्याण दो दिन पहले किसी काम का बहाना बनाकर उनकी गाड़ी मांगकर ले गया था. मीडिया में मामला आने के बाद ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली.

यह पढ़ें: बाइकर गर्ल को टक्कर के बाद क्यों भागे आरोपी कल्याण बैंसला? अब कैमरे पर बताई हादसे की दूसरी कहानी


यह पढ़ें: गुरुग्राम बाइकर गर्ल सिया के पिता आए सामने, आरोपी कल्याण बैंसला काे लेकर की ये मांग

शराब के नशे में पीछा करने का आरोप

पीड़ित बाइकर सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया था कि संडे को जब वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक से राइड पर निकली थीं, तब कार सवार युवकों ने शराब के नशे में उनका पीछा किया और ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सिया सड़क पर गिर गईं, जिससे उनकी महंगी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें मामूली चोटें भी आईं. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-56 में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी कल्याण बैंसला की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Gurugram Rider Siya Case: महिला राइडर को टक्कर मारने वाली कार का मालिक आया सामने, बताया किसके पास थी उनकी गाड़ी?