MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून का असर जारी, अगले 4 दिन और बरसेगा पानी, जानें अपने क्षेत्र का हाल

आकांक्षा ठाकुर

• 11:48 AM • 07 Oct 2025

मध्य प्रदेश में मानसून अभी थमा नहीं है और अगले 4 दिन तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और आकाशीय बिजली व तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी है.

Google CTA
1.

1/6

|

मध्य प्रदेश में मानसून अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य के कई इलाकें ऐसे हैं जहां जोरदार बारिश देखने को मिल रही है और मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी कम से कम अगले 4 दिन तक जारी रहने वाला है.
 

2.

2/6

|

IMD ने आज यानी 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि कई जगहों पर आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों या शहरों में हल्की फुल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.
 

3.

3/6

|

इतना ही नहीं IMD के अनुसार भोपाल और आसपास के इलाकों में भी आज शाम तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं. वहीं रीवा और महाकौशल संभा में भी बादलों की मेहरबानी बनी रहेगी. दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है, लेकिन शाम के बाद कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.
 

4.

4/6

|

बारिश का यह सिलसिला इसलिए भी जारी है क्योंकि इस समय प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. यही वजह है कि जाते-जाते भी मानसून अपनी पकड़ बनाए हुए है. 

5

5/6

|

पहले माना जा रहा था कि बारिश का ये मौसम अक्टूबर के पहले सप्ताह तक खत्म हो जाएगा, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार 10 अक्टूबर के बादही धीरे-धीरे मानसून की वापसी शुरू होगी. तब तक बारिश का दौर चलता रहेगा.

 

6.

6/6

|

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस बार बारिश का असर अलनीनो इफेक्ट की वजह से ज्यादा देखने को मिल रहा है. नदियां जैसे शिप्रा फिर से उफान पर हैं और कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है.
 

यह भी पढ़ें...