सालों का प्यार, धूमधाम से शादी और फिर 25 दिन बाद पानी की टंकी में मिली वंदना, आखिर वहां कैसे पहुंची?

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

05 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 5 2026 4:45 PM)

Vandana Upendra Indore Case: इंदौर के राऊ क्षेत्र में लव मैरिज के महज 25 दिन बाद 26 वर्षीय नई नवेली दुल्हन वंदना की लाश घर के बाहर बने पानी के हौज में मिली. मृतका के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र और जेठानी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

लव मैरिज के महज 25 दिन बाद खौफनाक अंत
लव मैरिज के महज 25 दिन बाद खौफनाक अंत
Google CTA

Indore Vandana Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राऊ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सालों के प्यार के बाद पूरे अरमानों के साथ लव मैरिज करने वाली 26 वर्षीय वंदना कुशवाहा की शादी के महज 25 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 3 सितंबर की शाम वंदना का शव उसके घर के बाहर बने पानी के हौज (टंकी) में तैरता हुआ मिला.

Read more!

राऊ के नेहरू नगर की घटना

घटना इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर/श्रमिक कॉलोनी की है. वंदना की शादी लगभग एक महीना पहले ही फुटपाथ पर जूते-चप्पल बेचने वाले उपेंद्र कुशवाहा से हुई थी. शादी के बाद से वंदना अपने पति उपेंद्र के साथ अपने जेठ-जेठानी के घर में ही रह रही थी.

शरीर और गले पर मिले कट के निशान, हत्या की आशंका

3 सितंबर की शाम जब पुलिस को सूचना मिली, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को हौज से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

चोट के निशान: पुलिस की शुरुआती जांच में मृतका के शरीर और विशेष रूप से गले पर दो कट/वार के निशान पाए गए हैं.
हत्या का संदेह: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

यह पढ़ें: 'मेरी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाए संबंध...' पति ने कैमरे पर बयां की खौफनाक दास्तान, फिर उठा लिया ये कदम

पड़ोसियों का दावा: 'पति की शर्ट पर थे खून के निशान'

स्थानीय पड़ोसियों के मुताबिक, घटना वाले दिन घर के अंदर से वंदना के चीखने-चिल्लाने की तेज आवाजें आ रही थीं. कुछ देर बाद जब उसका पति उपेंद्र घर से बाहर निकला, तो उसकी शर्ट पर खून के निशान देखे गए थे. इसके बाद घर में पूरी तरह सन्नाटा छा गया. शक होने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

यह पढ़ें: झांसी: लव मैरिज के 1.5 साल बाद शिवानी का बिस्तर पर मिला शव, आखिर रात 2 बजे पति-पत्नी के बीच क्या हुआ? उठे कई सवाल

शादी से पहले की कहानी और विवाद

वंदना मूल रूप से इंदौर के चंदन नगर में अपने पिता के साथ रहती थी. वंदना और उपेंद्र काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे. शादी से कुछ समय पहले जब वंदना घर से लापता हुई थी, तब परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, बालिग होने के कारण वंदना ने उपेंद्र के साथ रहने की इच्छा जाहिर की और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया. बताया जा रहा है कि पति उपेंद्र की नशे की लत के कारण शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

पुलिस की कार्रवाई

राऊ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति उपेंद्र और उसकी जेठानी को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस हत्या, हादसा या किसी अन्य साजिश, हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी है.

यह भी पढ़ें:आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही घर में पति के साथ कर दिया कांड !