साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 में से 29 जीतें जीतकर क्लीन स्वीप कर दिया था. उस वक्त बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खूब वाहवाही हुई थी. लेकिन हाल ही में हुए दतिया उपचुनाव में पार्टी पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ कहे जाने वाले दतिया सीट हार गई. ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में सियासी समीकरण कैसा होगा? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर ने जनता का मिजाज जानने के लिए 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे, अगस्त 2026 किया है जिसके नतीजे भी सामने आएंगे. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे के ताजा आंकड़ों में क्या-कुछ सामने आए है.
ADVERTISEMENT
भाजपा को कितनी सीटें?
MOTN सर्वे के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए मध्य प्रदेश में बीजेपी को 29 में से 21 सीटें मिल सकती है. अगर लोकसभा 2024 के नतीजों से तुलना की जाएं तो पार्टी को तब 29 में से 29 सीटें मिली थी, लेकिन इस ताजा सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 8 सीटों का नुकसान होते दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, अगर MOTN के जनवरी 2026 के सर्वे की बात करें तो पार्टी को 26 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी कुल मिलाकर, भाजपा को मध्य प्रदेश में लगातार सीटों का नुकसान होते हुए दिखाया गया है.
कांग्रेस की क्या है स्थिति?
MOTN के अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अच्छी होती दिखाई दे रही है. जिस पार्टी को 2024 में 0 सीटें मिली थी, वह अब धीरे-धीरे रेस में आ रही है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी को 29 में 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इससे पिछले सर्वे यानी जनवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी के 3 सीटें मिलने का अनुमान था, जिसमें की अब 5 सीटों की बढ़ोतरी होते हुई दिखाई गई है और सीटों का आंकड़ा 8 तक पहुंच चुका है. कुल मिलाकर, राज्य में कांग्रेस की स्थिति बेहतर हो रही है.
MOTN Survey: लोकसभा चुनाव आज हुए तो यूपी में कैसी होगी सियासी तस्वीर? सर्वे में पता चला लोगों का मूड
किस पार्टी को कितना वोट शेयर?
इस सर्वे में सीटों की संख्या के साथ-साथ वोट शेयर का भी अनुमान जताया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 59.27% वोट शेयर और कांग्रेस को 32.44% वोट शेयर मिला था. MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी को 51.3% और कांग्रेस को 43.3% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं अगर जनवरी 2026 के सर्वे की बात करें तो बीजेपी को 55.3% और कांग्रेस 31.5% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया था. यानी की कांग्रेस खेमे के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उनका वोट शेयर और सीटों की संख्या दोनों में ही इजाफा होते हुए दिखाया गया है.
ADVERTISEMENT


