पहले बिताए अतरंगी पल फिर महिला के साथ बीच सड़क..., सामने आया नेता जी का नया वीडियो

न्यूज तक

• 05:01 PM • 24 May 2025

MP Viral Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ अतरंगी पल बिताने वाले नेता जी का एक और नया वीडियो आया सामने. बीच एक्सप्रेसवे पर नेता जी महिला को पकड़कर झूमते-नाचते नजर आ रहे है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेता मनोहर लाल धाकड़ का महिला संग डांस करते हुए वायरल वीडियो
नेता जी का नया वायरल वीडियो
Google CTA

MP Viral Video: मध्य प्रदेश आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से पूरे सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश छाया हुआ है. कभी इंदौर में पब के बाहर लड़कियों की लड़ाई हो(Indore Girl Viral Video) तो कभी इंदौर में ही बीच सड़क युवक की चप्पलों से पिटाई(Indore Viral Video). बीते कल यानी 23 मई से एक वीडियो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है.

Read more!

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नेता जी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाड़ी खड़ा कर वो एक महिला के साथ अतरंगी पल बिताते हुए दिखाई दे रहे है. इसी बीच इसी नेता जी का एक और वीडियो वायरल होने लगा है. इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

नेता जी के नए वीडियो की पूरी कहानी 

नेता जी का जो नया वीडियो सामने आया है वो भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ही. इस वीडियो में नेता जी की गाड़ी भी साफ दिख रही है. वीडियो में नेता जी बीच एक्सप्रेसवे पर डांस करते हुए रहें है और साथ में वो महिला भी है. नेता जी उसी महिला के साथ मस्ती में झूमते-नाचते हुए नजर आ रहे है. फिर थोड़ी देर नाचने के बाद नेता जी इसी हाईवे पर इधर-उधर घूमते हुए अपनी गाड़ी के पास आए और फिर खुद के साथ-साथ उस महिला को भी गाड़ी में बैठा कर आगे चलते बने.

जानें पूरा मामला

वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये शख्स मनोहर लाल धाकड़ है, जो मंदसौर के गांव बनी का निवासी बताया जा रहा है. वीडियो 13 मई की रात का है, जिसे रतलाम-जावरा के बीच एक्सप्रेसवे से संबंधित बताया गया है. वायरल वीडियो में धाकड़ की कार से एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में बाहर निकलती दिख रही है, और शख्स स्वयं भी उसके साथ मौजूद है.(यहां पढ़ें पूरी खबर)

ये भी देखें: कार में प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी ! पति ने धो दिया मांग का 'सिंदूर', फिर हुआ ऐसा कि Viral हो गया वीडियो

पत्नी है वार्ड सदस्य

गौरतलब है कि मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक आठ से बीजेपी समर्थित सदस्य के तौर पर निर्वाचित हैं. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और वीडियो की पुष्टि होने पर मनोहर लाल धाकड़ पर कानूनी शिकंजा कसने की बात कही जा रही है.

मामले में अब-तक क्या कुछ हुआ?

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. मंदसौर SP ने जानकारी दी है कि इस मामले 296/285/35 विभन्न धाराओं  के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया है. SP का कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है और छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले में रतलाम डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मनोज सिंह ने इसे सार्वजनिक स्थान पर शर्मनाक कृत्य बताया और कहा कि पुलिस इसकी पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और भविष्य में इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे.(यहां पढ़ें पूरी खबर)

यहां देखें नेता जी का नया वायरल वीडियो:

यह खबर भी पढ़ें: मुरैना के गर्ल्स कॉलेज में लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते पाया गया लैब असिस्टेंट, वीडियो वायरल हुआ तो पता चली गजब कहानी