Indore: पब के बाहर नशे में धुत लड़कियों ने एक-दूसरे को पटक-पटकर पीटा, वीडियो वायरल 

Indore Girl Viral Video: इंदौर के विजय नगर में बीच सड़क पर दो युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

इंदौर की सड़क पर दो युवतियों के बीच हुई मारपीट का वायरल वीडियो
लड़ाई करती हुई दोनों युवतियां
google news

Indore Girl Viral Video: मध्य प्रदेश आए दिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कभी मंत्री विजय शाह(Vijay Shah Controversy) का बयान वायरल हो रहा तो कभी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा(Deputy CM Jagdish Devda) का. हाल ही में मध्य प्रदेश से एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोई बयानबाजी नहीं है बल्कि दो युवतियों की लड़ाई है. बीच सड़क पर इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले की सुध लेते हुए FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.