22 फरवरी को बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशि के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले

NewsTak

04 Feb 2025 (अपडेटेड: Feb 4 2025 3:26 PM)

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. उन्हें न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं.

Google CTA
1

1/6

|

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. उन्हें न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं.

2

2/6

|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का गोचर और उनकी चाल विश्व स्तर पर प्रभाव डालती है. 22 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं, जिसका कुछ राशियों पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. किन राशियों को मिलेगा लाभ? आइए बताते हैं.

3

3/6

|

मेष राशि: शनि का अस्त होना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. नौकरी में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यदि सोच-समझकर निवेश किया जाए, तो व्यापार में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा.
 

4

4/6

|

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और करियर में बड़ी प्रगति देखने को मिलेगी. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, जिससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

5

5/6

|

कन्या राशि: शनि के अस्त होने से कन्या राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. किसी भी समस्या का हल सहजता से निकाल पाने में सफलता मिलेगी.

6

6/6

|

शनि का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, इसलिए इस समय का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें...