केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी? जानें कहां हुई थी पहली मुलाकात, अब सामने आई इनसाइड स्टोरी

Ketan Agrawal Pune Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात बेकरी बिजनेस के दौरान हुई थी. दोस्ती कब प्यार में बदली और फिर कैसे इस रिश्ते ने एक कथित खौफनाक साजिश का रूप लिया, यही अब जांच का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है.

कैसे शुरू हुई केतन की मंगेतर सिया और चेतन चौधरी की लव स्टोरी?
कैसे शुरू हुई केतन की मंगेतर सिया और चेतन चौधरी की लव स्टोरी?

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Chetan Chaudhary Siya Goyal: महाराष्ट्र के पुणे में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस मामले में सबसे हैरान करने वाला नाम केतन की मंगेतर सिया गोयल का सामने निकलकर आया. एक बड़े और अमीर घर की लड़की ने शादी से ठीक पहले अपने ही मंगेतर की मौत की इतनी साजिश और उसे मार भी दिया. इस खौफनाक घटना को सुनकर हर कोई सन्न है. पुलिस की जांच में अब सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई और काैन सी है वो जगह जहां ये दोनों पहली बार मिले.

Read more!

कॉलेज छोड़ा और बेकरी के बिजनेस में उतरी सिया

हमारे सहयोगी मुंबई तक में छपी खबर के अनुसार, सिया गोयल एक बेहद संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता प्रवीण गोयल सूखे मेवों और मसालों के बहुत बड़े और नामी कारोबारी हैं. ऐसे में उनके घर में पैसे की कोई कमी नहीं थी. वहीं ये भी पता चला है कि सिया का मन पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा नहीं लगता था. उसने BBA की पढ़ाई के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन पहले ही साल के बाद कॉलेज को टाटा बाय बाय बोल दिया था. पढ़ाई छोड़ने के बाद सिया ने खुद का बेकरी बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. यहां वो फैसला था जिसने सिया की जिंगदी का रुख हमेशा के लिए बदल दिया.

 जानें चेतन चौधरी से कैसे हुई पहली मुलाकात?

दअसल, सिया कॉलेज ड्राप करने के बाद अपनी बेकरी का काम संभाल रही थी. इसी ही दौरान उनकी मुलाकात चेतन चौधरी नाम से हुई. चेतन ही आगे चलकर इस पूरी साजिश में बड़ा किरदार बना. दिलचस्प बात ये है कि चेतन का बैकग्राउंड भी काफी हद तक सिया जैसा ही था. चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी भी सूखे मेवे और मसालों के बड़े बिजनेसमैन हैं और चेतन ने भी सिया की तरह ही BBA की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था.

एक जैसी आदतों ने दोनों को लाया करीब, फिर शुरू हुआ अफेयर

चेतन और सिया की पहली मुलाकात से ही दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. इसमें बड़ा रोल प्ले किया दोनों के एक ही जैसे पारिवारिक बैकग्राउंड ने. जब एक जैसे बिजनेस माहौल और पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले दो लोग मिले तो उनके बीच बात शुरू होने लगी. दोनों की आदतें और सोच काफी मिलती-जुलती थी, जिसकी वजह से उनकी जान-पहचान बहुत जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई. हालांकि, इस बीच सिया के परिवार ने उनकी सगाई अमेरिका से पढ़े-लिखे और एक बड़ी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन अग्रवाल से कर दी थी. सगाई होने के बावजूद सिया और चेतन का अफेयर लगातार गुपचुप तरीके से चलता रहा.

यह पढ़ें: 'जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी और तुम...', केतन को खाई में धक्का देने के बाद सिया ने रचा था ड्रामा, इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल!

बाली जाने से पहले पासपोर्ट गायब होना भी था साजिश का हिस्सा!

सिया और केतन की शादी होने वाली थी और जून के पहले हफ्ते में दोनों का इंडोनेशिया के बाली शहर में एक प्री-वेडिंग शूट का प्लान था. लेकिन ठीक जाने से पहले केतन का पासपोर्ट रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया, जिसकी वजह से बाली का ट्रिप कैंसिल करना पड़ा. अब पुलिस को पूरा शक है कि केतन का पासपोर्ट गायब होना कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि सिया और चेतन की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था, ताकि केतन को रास्ते से हटाने के इस खौफनाक प्लान को अंजाम दिया जा सके. आरोप है कि सिया ने इससे पहले भी 14 जून को केतन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन इस दिन केतन बच गए. 

यह भी पढ़ें: बीच में छोड़ी BBA की पढ़ाई, फिर शुरू किया बेकरी का बिजनेस... जानिए कौन हैं सिया गोयल और क्या है उनका फैमली बैकग्राउंड?

33 डिग्री तापमान, चेहरे पर हुडी और छिपकर पीछा... CCTV में रिकॉर्ड हुई इस एक गलती से पकड़ा गया आरोपी चेतन चौधरी

    follow google news