जांच के घेरे में 3 मोबाइल फोन, पिता वीरमनाथ ने पासवर्ड देने से किया इनकार, क्या इसमें छिपा है कोई राज!

Sadhvi Prem Baisa Death Case: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए पिता वीरमनाथ और केयरटेकर से लंबी पूछताछ की है. दो आईफोन और एक सैमसंग फोन के पासवर्ड को लेकर पिता के इनकार से मामला और रहस्यमय हो गया है.

Sadhvi Prem Baisa death case
Sadhvi Prem Baisa death case

न्यूज तक डेस्क

follow google news

जोधपुर से साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में एक अहम अपडेट सामने आई है. इस मामले की जांच तेज हो गई है और पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. डीसीपी, एडीसीपी और एसआईटी टीम की प्रमुख छवि शर्मा खुद साध्वी के पिता वीरमनाथ से सवाल-जवाब कर रही हैं.

Read more!

जानकारी के मुताबिक बोरानाडा एसीपी कार्यालय में करीब तीन घंटे से पूछताछ जारी है. पुलिस पिता वीरमनाथ के साथ-साथ केयरटेकर सुरेश से भी अलग-अलग पहलुओं पर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. इससे पहले दिन के समय भी एसआईटी टीम ने दोनों से पूछताछ की थी.

पासवर्ड को लेकर किए सवाल

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान दो आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल फोन के पासवर्ड को लेकर खास तौर पर सवाल किए जा रहे हैं. हालांकि सूत्रों के अनुसार पिता वीरमनाथ बार-बार पासवर्ड बताने से इनकार कर रहे हैं, जिससे जांच और गहरी हो सकती है.

पुलिस अब हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है ताकि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत से जुड़े सच का जल्द पता लगाया जा सके. इस पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र में भी लोगों की नजर बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला 

राजस्थान की जानी-मानी युवा साध्वी प्रेम बाईसा के साथ 28 जनवरी की शाम एकाएक कुछ ऐसा हो गया कि पूरा देश सदमे में है. दरअसल साध्वी प्रेम बाईसा की जोधपुर में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई. उनकी उम्र केवल 25 साल की थी और मौत के कुछ समय पहले ही उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था. इनजेक्शन के बाद उनकी तबीयत ऐसी बिगड़ी कि फिर वो रिकवर ही नहीं कर पाई. बीमार हालत में जब साध्वी को आश्रम से अस्पताल ले जाया गया तो पता चला की उनकी जान जा चुकी थी.

अब साध्वी प्रेम बाईसा की मौत सवालों के घेरे में है. शक है कि उनकी मौत सामान्य नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. 

ये भी पढ़ें: कौन है देवी सिंह? जिसने साध्वी प्रेम बाईसा को लगाए थे ताबड़तोड़ इंजेक्शन, आखिरी 30 सेकंड की खौफनाक दास्तान पता चली

ये भी पढ़ें:Rajasthan: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा, कहा- तेज चीख आई, नाखून हरे थे और सांसें घुट रही थी..

ये भी पढ़ें: क्या है प्रेम बाईसा की मौत का सच? एसीपी छवि शर्मा सुलझाएंगी गुत्थी, जोधपुर पुलिस ने बनाई SIT

    follow google news