Rajasthan: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा, कहा- तेज चीख आई, नाखून हरे थे और सांसें घुट रही थी...
राजस्थान में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और SIT का गठन किया गया है. चश्मदीद के मुताबिक इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी.
ADVERTISEMENT

साध्वी प्रेम बाईसा
राजस्थान में साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत के बाद से ही लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है. पुलिस फिलहाल इसे सामान्य मौत मानकर जांच कर रही है लेकिन परिवार और समर्थक इसे संदिग्ध बता रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.