30 गाड़ियां, 140 हमलावर... श्रीगंगानगर में पार्षदों ने सुनाई आपबीती, बताया उनके साथ क्या-क्या हुआ?

हरनेक सिंह

• 04:23 PM • 21 Sep 2026

Rajasthan local body election News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में पार्षदों के किडनैपिंग से हड़कंप मच गया. किडनैपर्स ने गाड़ियों पर हमला कर बंदूक की नोक पर पार्षदों को अगवा कर लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पार्षदों को जंगल से छुड़ा लिया है. पीड़ितों ने अपनी आपबीती बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले पार्षदों के साथ खौफनाक वारदात का दावा
राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले पार्षदों के साथ खौफनाक वारदात का दावा
Google CTA

Sriganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में निकाय चुनाव और चेयरमैन पद के घमासान के बीच पार्षदों के अपहरण की सनसनीखेज दावा सामने आया है. आरोप है कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पार्षदों की गाड़ियों को घेरकर हमला बोला और बंदूक की नोक पर उन्हें अगवा कर लिया. इस पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए दो पार्षदों को सुरक्षित छुड़ा लिया है, जबकि एक अन्य पार्षद का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है.

Read more!

20-30 गाड़ियों से आए 100 से अधिक हमलावर

घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित पार्षद मंगतराम और प्यारेलाल ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ आ रहे थे. तभी रास्ते में 20 से 30 गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 130 से 140 हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ियों को आगे-पीछे से घेर लिया. हमलावरों ने गाड़ियों पर सीधे पत्थर और डंडे बरसाए और शीशे तोड़ दिए. इसके बाद पार्षदों को कूट-कूटकर पीटा गया और जबरन अपनी गाड़ियों में ठूंस लिया.

यह पढ़ें: Rajasthan Nagar Parishad Sabhapati Election Live: राजस्थान की 47 नगर परिषदों में कौन-कौन बना सभापति, जानिए किसी पार्टी को मिली कितनी सीटें?

कनपटी पर रिवॉल्वर तानने का आरोप

पीड़ित पार्षद प्यारेलाल ने बताया कि बदमाशों ने सीधे उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और कहा कि 'गाड़ी में चुपचाप बैठ जा, नहीं तो यहीं गोली मार दूंगा'. पार्षदों की आंखों पर पट्टी बांध दी गई और उन्हें किसी अनजान ढणी और जंगल के इलाके में ले जाया गया. पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई, चप्पलें मारी गईं और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं.

यह पढ़ें: Rajasthan Mayor Election Result 2026 Live: पाली और उदयपुर के आ गए परिणाम, 3 निगमों में घमासान जारी !

परिवार समेत खत्म करने की धमकी का दावा

पार्षदों का खुलासा है कि किडनैपर्स ने उन पर दूसरी तरफ वोट डालने के लिए भारी दबाव बनाया. उनसे कहा गया कि 'बीजेपी की सरकार है, डरने की जरूरत नहीं है. जितना पैसा चाहिए बोलो, सब काम करवाएंगे'. जब पार्षदों ने इनकार किया तो उन्हें धमकी दी गई कि 'अगर आज यहां से बचकर भी निकल गए तो आगे तुम्हें और तुम्हारे परिवार के बच्चों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे'.

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से बची जान

पार्षदों ने बताया कि पुलिस की टीम अगर वक्त पर पीछे-पीछे न पहुंचती तो हमलावर उन्हें मार डालते. पुलिस को आता देख किडनैपर उन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए. इस पूरे मामले पर विजयनगर से दावेदार सुशील कुमार बिट्टू मिड्डा ने बीजेपी के पूर्व विधायक बलवीर लूथरा और उत्तराखंड सरकार में खनन निदेशक राजपाल लेगा समेत कई नेताओं पर साजिश (120B) रचने और धनबल-बाहुबल का नंगा नाच नाचने का आरोप लगाया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और तीसरे लापता पार्षद की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Nagar Palika Chairman Election Live: राजस्थान में आज चुने जाएंगे 251 पालिकाओं में चेयरमैन, जानिए किस कस्बे में किसकी बनेगी बोर्ड!